Author: News Desk

Jamshedpur. 2016 में जमीन कारोबारी संजीव सिंह की हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य दुबराज नाग और नेता जितेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय की एडीजे-5 मंजू कुमारी ने दोनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। आर्म्स एक्ट के तहत तीन-तीन वर्ष की अतिरिक्त सजा और 10-10 हजार रुपये का अलग जुर्माना भी लगाया गया। संजीव सिंह की हत्या से जमशेदपुर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप-पत्र दाखिल किया था।…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर। क्षत्रिय करणी सेना ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने इस मामले में मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को डीसी ऑफिस में सौंपकर इसे अविलंब वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद करनी सेना के प्रदेश सचिव कमलेश सिंह ने डीसी ऑफिसर परिसर में मीडिया को दिये बयान में कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में इक्विटी कमेटियों के गठन से संबंधित नई अधिसूचना संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिसूचना के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में 90 दिनों के भीतर…

Read More

Medninagar.पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ वर्दी में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पूरी वर्दी में थाना परिसर के भीतर अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में वह अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाते हुए भी दिखते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे गरिमामय अवसर पर थाना परिसर में…

Read More

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर आज जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुआई में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं, जिनमें 17 वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में अंचल कार्यालयों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वर्ष 1978 के खतियान की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या…

Read More

जमशेदपुर। कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय,भा.पु.से. एवं सिटी पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष एवं इस कार्य में लगे पुलिस बल के जवानों को बधाई दी एवं धन्यवाद प्रेषित किया। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शहर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी पर चैम्बर ने हर्ष व्यक्त किया। तथा चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया की अध्यक्षता में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, भा.पु.से. एवं सिटी पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाषीस से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बधाई दी तथा इस कार्य में पुलिस प्रशासन…

Read More

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा विशेष रूप से इस बैठक मव शामिल हुए। बैठक में टीबी रोगियों की पहचान, समयबद्ध जांच, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग एवं जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि टीबी के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने हेतु दीवार लेखन, ग्राम सभा, स्वयं सहायता समूह,…

Read More

जमशेदपुर। कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026 का संचालन दिनांक 30 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र–2) के अंतर्गत दिनांक 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक जिले भर में घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की पहचान की जाएगी। उक्त दोनों अभियान के सफल संचालन के निमित्त समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल,…

Read More

जमशेदपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि आयोग ने 27 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 28 जनवरी को होगा निर्वाचन सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 के माध्यम से निर्वाचन की सूचना का…

Read More

जमशेदपुर । टिंप्लेट इवनिंग क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बंगाली समाज द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की शोभा बढ़ाई। बंगाली समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने बंगाली समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, साहित्य, कला और सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज ने सदैव देश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया है और सामाजिक समरसता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता…

Read More

RANCHI मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे के उपरांत आज रांची पहुंचे। मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल सहित आमजनों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखंड से 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में शामिल हुआ, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गण्यमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम…

Read More