Author: News Desk

जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सोमवार को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के साथ यह हमारे देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा प्रतीक है। कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। यह संविधान हमें स्वतंत्रता,…

Read More

Dhanbad गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा रेलवे स्टेडियम, धनबाद में नवस्थापित फ्लड लाइट का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर एवं फ्लड लाइट प्रणाली को ऑन कर उद्घाटन किया गया। फ्लड लाइट के शुभारम्भ से अब रेलवे स्टेडियम में सायंकालीन एवं रात्रिकालीन खेल गतिविधियों का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सकेगा, जिससे रेलवे कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने,…

Read More

लंदन/रांची गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार और जीवन मूल्य न केवल प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों को बनाए रखने में भी हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन हेतु…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर में  ने 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गान के साथ ‘भारत माता की जय’ , ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश एवं शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और 1947 में मिली आजादी का जिक्र किया और बताया कि…

Read More

लंदन/रांची गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा…

Read More

सरयू राय के निजी सचिव ने कहाः डीजीपी आईं और चली गईं, कोई शुभ संकेत नहीं मिला ..-उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच असुरक्षा की भावना घनीभूत हो रही -पीड़ित परिवार का कष्ट शहर के संवेदनशील समूह को उद्वेलित कर रहा जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के युवा उद्यमी कैरव गांधी गत 13 जनवरी से लापता हैं। उनका अपहरण हो गया है। फिरौती के लिए पीड़ित परिवार के पास फोन आया है। पुलिस के जिला एवं प्रांत स्तर के आला अधिकारी पूछने पर बताते हैं कि कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए गम्भीर प्रयास जारी हैं। समाचार पत्रों में अपुष्ट…

Read More

जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 26 जनवरी 2025 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह यात्रा ध्वजारोहण समारोह के तुरंत पश्चात प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की शोभा डॉ. गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर, डॉ. आर. वी. शर्मा, उप निदेशक, तथा प्रो. सरोज कुमार सारंगी, कुलसचिव (रजिस्ट्रार) की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। उनकी उपस्थिति ने…

Read More

New Delhi. भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलें, युद्धक विमान, नवगठित इकाइयां और घातक हथियार प्रणाली शामिल थीं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ है। समारोह शुरू होने से पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ‘पारंपरिक बग्गी’ में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री,…

Read More

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को कहा कि राज्य अपनी प्राकृतिक और खनिज संपदा, युवा शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बल पर 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा। गंगवार ने यह बात रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, झारखंड हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। चाहे वह बुनियादी ढांचे में निवेश हो, ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाना हो, उद्योग और व्यवसायों में नवाचार हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हों या कृषि…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार की सुबह तिरंगा फहराया. इसके बाद परेड और तिरंगे को सलामी दी गई। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने इस मौके पर अपने संबोधन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। इसके साथ ही, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया। डीसी ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष से ही राज्य की स्थापना हुई थी। डीसी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विकास में…

Read More