Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News:गणतंत्र दिवस के दिन बाबा साहेब के लंदन स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करना अत्यंत भावुक पल- हेमन्त सोरेन
    Breaking News

    Jharkhand News:गणतंत्र दिवस के दिन बाबा साहेब के लंदन स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करना अत्यंत भावुक पल- हेमन्त सोरेन

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंच, बाबा साहेब को किया नमन
    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लंदन/रांची

    गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।
    मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल बराबरी और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।
    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जी के आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए।
    इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ambedkar House London Ambedkar Ideology Ambedkar Museum London Baba Saheb Ambedkar Residence Constitution Maker Ambedkar Dalit Rights Ambedkar Democracy and Constitution Dr BR Ambedkar Tribute Equality and Democracy Hemant Soren London Visit Hemant Soren Statement Indian Constitution Values Indian Leaders London Jharkhand CM London Jharkhand Government News Kalpana Murmu Soren Republic Day International Republic Day London News Social Justice India गणतंत्र दिवस 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group