Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कैरव गांधी अपहरण मामला – सरयू के साथ 3 फरवरी को सड़क पर उतरेगी जनता, होगा जबरदस्त मौन-प्रदर्शन
    Breaking News

    Jamshedpur News :कैरव गांधी अपहरण मामला – सरयू के साथ 3 फरवरी को सड़क पर उतरेगी जनता, होगा जबरदस्त मौन-प्रदर्शन

    सरयू राय के निजी सचिव ने कहाः डीजीपी आईं और चली गईं, कोई शुभ संकेत नहीं मिला
    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरयू राय के निजी सचिव ने कहाः डीजीपी आईं और चली गईं, कोई शुभ संकेत नहीं मिला

    ..-उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच असुरक्षा की भावना घनीभूत हो रही
    -पीड़ित परिवार का कष्ट शहर के संवेदनशील समूह को उद्वेलित कर रहा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के युवा उद्यमी कैरव गांधी गत 13 जनवरी से लापता हैं। उनका अपहरण हो गया है। फिरौती के लिए पीड़ित परिवार के पास फोन आया है। पुलिस के जिला एवं प्रांत स्तर के आला अधिकारी पूछने पर बताते हैं कि कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए गम्भीर प्रयास जारी हैं। समाचार पत्रों में अपुष्ट सूत्रों के हवाले रोज़ाना कोई न कोई खबर छपते ही रहती है। ये खबरें कभी उम्मीद जगानेवाली होती हैं तो अक्सर निराश करने वाली। इससे भ्रम और उहापोह की स्थिति पैदा हो रही है। पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से आश्वस्त करने वाला कोई सार्वजनिक सूचना नहीं आ रही, जिससे अनुसंधान की प्रगति के प्रतिफल के बारे में संकेत मिले, अब तक किये गये प्रयत्नों की एक झलक मिले।

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    उक्त कथन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निजी सचिव रिक्की केशरी का है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को तब ज्यादा उम्मीद बंधी, जब झारखंड की पुलिस महानिदेशक रविवार को जमशेदपुर आईं। ऐसा लगा कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी का शुभ संकेत मिलने वाला है, मगर ऐसा हुआ नहीं। जमशेदपुर के निवासियों, ख़ासकर उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच असुरक्षा की भावना घनीभूत हो रही है। पीड़ित परिवार का कष्ट शहर के संवेदनशील समूह को उद्वेलित कर रहा है। श्री राय इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते पीड़ित परिवार का कष्ट, संवेदनशील समूहों का उद्वेलन और उद्योग-व्यवसाय क्षेत्र में पसरी हुई असुरक्षा की भावना से रोज रू-ब-रू हो रहे हैं।

    श्री केशरी के अनुसार, जनता की भावना, उनका कष्ट और इनके उद्वेलन को स्वर प्रदान करने के लिए श्री राय ने निर्णय किया है कि जमशेदपुर और झारखंड का पुलिस प्रशासन अपहर्ताओं को बेनक़ाब कर एक सप्ताह के भीतर कैरव गांधी की सकुशल वापसी सुनिश्चित नहीं कराता है तो जमशेदपुर की जनता आगामी 3 फ़रवरी 2026, मंगलवार को सड़क पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शित करेगी। यह विरोध प्रदर्शन मौन होगा और प्रदर्शनकारी मुँह पर पट्टी बाँधे, हाथ में तख्ती लिए गांधी घाट से उपायुक्त कार्यालय तक मौन प्रदर्शन करेंगे और अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।

    Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

    श्री केशरी के अनुसार, सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के नाते इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के सभी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक संगठनों का आह्वान किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों और जमशेदपुर की इस ज्वलंत समस्या का समाधान सुनिश्चित कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news saryu rai saryu rai ki news डीजीपी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    June 15, 2026

    Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

    June 15, 2026

    Jamshedpur: DC और SSP ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी है जरूरी

    June 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    June 15, 2026

    Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

    June 15, 2026

    Jamshedpur: DC और SSP ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी है जरूरी

    June 15, 2026

    Jamshedpur: पाथरगोड़ा और चापड़ी कॉपर ब्लॉक को फिर से शुरू करने की तैयारी

    June 15, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group