बिलासपुर :- गाड़ियों की सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करना भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा निरंतर सजगता के साथ विभिन्न संरक्षा अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज मौहरी–सूरजपुर रोड सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों एवं मध्यवर्ती रेलखंडों का गहन अवलोकन करते हुए यात्री सुरक्षा, ट्रैक संरचना, सिग्नलिंग प्रणाली तथा रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को कहा कि रांची सहित राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होंगे। मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर कहा, राज्य में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए मतदान 23 फरवरी को एक ही चरण में होगा।” झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों पर नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि उम्मीदवारों को इन पार्टियों का समर्थन प्राप्त होता है। झारखंड उच्च न्यायालय ने इससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। कराईकेला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के तीन बजे एक मोटरसाइकिल ने ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की लेकिन वह उससे टकरा गयी तथा उस पर सवार चारों युवकों की मौत हो गयी। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने ‘कहा, ‘‘चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान चाईबासा सदर के आकाश कुदादा (19), जमशेदपुर के सुंदरनगर के अर्जुन टुड्डू (22), सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई के आकाश गोपे (19) और रवि बिरुली (20) के रूप में हुई…
New Delhi. ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) की पांच-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से मंगलवार को देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ संगठनों के संयुक्त निकाय यूएफबीयू द्वारा हड़ताल का यह आह्वान 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के विफल होने के बाद आया है। चूंकि 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बैंक बंद रहे हैं। इसलिए मंगलवार को हड़ताल से लगातार तीसरे दिन सेवाएं प्रभावित हुईं। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) और कुछ पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों…
New Delhi. संसद के बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें दोनों सदनों के विधायी कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू शामिल हुए। कांग्रेस के जयराम रमेश, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, द्रमुक के टी आर बालू और कई अन्य दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय बजट एक…
Jamshedpur. जमशेदपुर से अपहरण किए गए युवा कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कैरव गांधी सुरक्षित हैं और उनके अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कैरव के पिता देवांग गांधी ने सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस और झारखंड पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और इस अपहरण कांड से जुड़े पूरे…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि यह वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा है। ‘भारतीय ऊर्जा सप्ताह’ को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौते पर सभी को बधाई दी और कहा, ‘‘मैं आपको एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे रहा हूं… कल (सोमवार) भारत और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि लोग, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को ‘‘मदर ऑफ ऑल द डील्स’’…
New Delhi. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त दर्ज की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 417.68 अंक टूटकर 81,120.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 111.1 अंक फिसलकर 24,937.55 अंक पर रहा। कुछ ही समय बाद हालांकि दोनों बाजारों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 298.06 अंक चढ़कर 81,814.74 अंक पर जबकि निफ्टी 91.85 अंक की बढ़त के साथ 25,151.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, स्टेट…
Jamshedpur.जमशेदपुर शहर के चर्चित उद्यमी एवं एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र और युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार, 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर सुरक्षित उनके परिवार के पास घर पहुंचा दिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उद्योगपति का बेटा मंगलवार तड़के हजारीबाग जिले के बरही से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव (24) का अपहरण उस समय किया गया था, जब वह सरायकेला-खरसावां…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 77वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। राष्ट्रध्वज को जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने फहराकर कांग्रेसजनों के सलामी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। जिसकी रक्षार्थ हम सबों को अच्छे नागरिक होने के नाते हमेशा करना है। हम अपने महापुरुषों के त्याग, तपस्या, बलिदान को भी याद करते है। आज के दिन हम सबों को राष्ट्र के मजबूती, आपसी भाईचारा, संविधान के रक्षार्थ…
