New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न महाद्वीपों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच रविवार को कहा कि भारत विश्व में शांति का संदेश फैला रहा है, जो मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की और वंदे मातरम् तथा देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने शांति के ‘संदेशवाहक’ के रूप में भारत की स्थिति को रेखांकित करते हुए सार्वभौमिक सद्भाव के प्रति प्राचीन सभ्यतागत…
Author: News Desk
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में हो रहे विकास कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 28 जनवरी को ट्रेन संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस रद्द रहेगी. जबकि 27, 29, 30 जनवरी व एक फरवरी को यह ट्रेन बोकारो तक आयेगी और यहीं से प्रस्थान करेगी. वहीं 27 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो तक आयेगी. यहीं से प्रस्थान करेगी.
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार का आभार जताया, वहीं उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आदिवासी नेता के लिए भारत रत्न की मांग की। शिबू सोरेन का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुने गए 13 लोगों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम सबके प्रिय, सम्माननीय और आदरणीय बाबा स्व दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा करने के लिए,…
Jamshedpur. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं. डीजीपी के आगमन की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय नजर आए.डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद रहे. तीनों अधिकारी सीधे कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली. डीजीपी के दौरे के दौरान आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई, जिससे आम लोगों में भी हलचल देखी गई. डीजीपी ने लिंक रोड…
Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर झारखंड के दो आइपीएसअधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा है। इनमें एक डीएसपी संजय कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जबकि आईपीएस अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत 11 पुलिस अधिकारीऔर कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. इसके अतिरिक्त जिन पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुकरणीय सेवा के लिए यह सम्मान मिला है, उनमें…
धनबाद | राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को मतदान के महत्व और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव श्रृंखला से दिया जागरूकता का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की भूमिका और सुरक्षित यातायात के महत्व को रेखांकित किया गया। मानव श्रृंखला के जरिए यह…
#मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अभिलेखों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया #साझा विरासत संरक्षण और झारखण्ड-विशेष छात्रवृत्ति पर सहयोग का प्रस्ताव ================ ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री ने अपने यूके दौरे के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सेंट जॉन्स कॉलेज की अध्यक्ष प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक, बैरोनेस ब्लैक ऑफ स्ट्रोम ने किया। प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन तथा सम्मान में हाई-टी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सेंट जॉन्स कॉलेज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने महान आदिवासी नेता, संविधान निर्माता और झारखंड आंदोलन के वैचारिक स्तंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झारखंड सरकार द्वारा लागू की गई पेसा नियमावली के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज वे पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा पहुंचे, जहाँ उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। पेसा नियमावली को राज्य के आदिवासियों के साथ “धोखा” बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का आदिवासी समाज बेसब्री से पेसा के लागू होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन नियमावली को पढ़ने से पता चलता है कि वास्तव में इसके द्वारा ग्रामसभा के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि उनके कार्यकाल में जो…
हाजीपुर: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसे आगे बढ़ाते हुये बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु 26.02.2026 से 28.01.2026 तक प्रीएनआई तथा 29.01.2026 को एनआई किये जाने के मद्देनजर गाड़ियों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में रविन्द्र भवन साकची में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा – निर्वाचन एक सतत् प्रक्रिया है। निर्वाचन की सफलता दो बातों पर निर्भर करती है। पहली चुनाव की घोषणा के साथ सारी प्रशासनिक एवं पुलिस महकमा एकजुट होकर निष्पक्ष रूप चुनावी प्रक्रिया कैसे सम्पन्न कराती है। दूसरी व सबसे महत्वपूर्ण पहलू जो निचले स्तर पर बी. एल. ओ. के द्वारा सालों पर प्रक्रिया की जाती है इसने द्वारा जमीनी स्तर पर मतदाता सूची को त्रुटिरहित वनाने…
