Author: News Desk

Ranchi.प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांग खुर्द चौपाल के पास हथियारबंद दस्ते ने एनसीसी कंपनी के एक कीमती वोल्वो हाइवा को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। रात करीब 11:30 बजे 5-6 नकाबपोश उग्रवादी सादे लिबास में पहुंचे। उन्होंने बंदूक की नोक पर हाइवा चालक को वाहन से नीचे उतारा और देखते ही देखते करोड़ों रुपये के वाहन को फूंक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और माइनिंग साइट पर काम ठप होने की कगार पर है। हैरानी की बात यह है कि…

Read More

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को रविवार को यहां हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार हुई थी, जिसमें ‘महागठबंधन’ ने 36 वर्षीय नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके चुनाव लड़ा था। राजद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसमें यादव, प्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यादव की सबसे बड़ी बहन एवं…

Read More

Jamshedpur.कोल्हान समेत झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है. 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है. शनिवार को चाईबासा सबसे…

Read More

New Delhi. वेदांता की लौह अयस्क खनन शाखा सेसा गोवा ने सरकार से निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क के संवर्धन के लिए प्रोत्साहन देने का आग्रह किया है। कंपनी ने जोर देकर कहा कि प्रसंस्करण को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने और इस क्षेत्र का विस्तार करने के लिए लक्षित नीतिगत समर्थन और बुनियादी ढांचे में निवेश महत्वपूर्ण है। लौह अयस्क संवर्धन वह प्रक्रिया है, जो सिलिका, एल्युमिना और फास्फोरस जैसी अशुद्धियों को दूर करके निम्न-गुणवत्ता वाले अयस्कों में लोहे की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे वे इस्पात उत्पादन के लिए उपयुक्त हो जाते हैं। भारत में इस्पात की मांग 2030…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह निर्धारित है। 26 जनवरी की सुबह 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण और संबोधन होगा। जिला प्रशासन ने इस वर्ष समारोह को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों की झांकियों को भी शामिल किया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गोपाल मैदान के आसपास और संवेदनशील चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रविवार को कल्याण नगर इलाके के एक नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। इससे पुलिस ने इसे सीधे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है, जो दो दिन पहले अपने चाचा के घर कल्याण नगर आया था। शव की स्थिति और हाथ बंधे होने से पुलिस को आशंका है कि उसे पहले बंधक बनाया गया, प्रताड़ित किया गया और फिर हत्या कर नाले में फेंक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को स्थित श्रीनाथ रॉक गार्डन,मनपीटा समेत हुरलुंग, लुपुंगडीह एवं नूतनडीह के ग्रामीण इलाकों में यथाशीघ्र पाइप लाइन से जलापूर्ति बहाल की जाएगी. पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि हुरलुंग बृहत जलापूर्ति योजना से यथाशीघ्र अर्थात लगभग दस दिनों के अंदर पाइप लाइन से घर-घर जलापूर्ति प्रारंभ की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसका ट्रायल भी सफल रहा था. दो फेज में उक्त योजना को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारी जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में भूगर्भ जल का स्तर नीचे चले जाने के कारण मनपीटा, हुरलुंग,लुपुंगडीह एवं…

Read More

Saraikela. खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गगराई का गाया आदिवासी भाषा का गाना ‘नशा चढ़ाबो जान’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्मी अंदाज और पारंपरिक संस्कृति के मेल ने इसे खास बना दिया है। विधायक दशरथ गगराई इन दिनों राजनीति से ज्यादा अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। उनका गाया आदिवासी भाषा का गीत “नशा चढ़ाबो जान” सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। देसी धुन, पारंपरिक संस्कृति और फिल्मी स्टाइल के मेल ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है। आदिवासी संस्कृति और आधुनिक स्टाइल का मेल इस गाने में आदिवासी…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को यहां आदिवासी समूहों के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान ‘विविधता में एकता’ के महत्व पर जोर दिया। उनसे बातचीत करते हुए भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म किसी विशेष पूजा पद्धति का नाम नहीं, बल्कि एक साथ रहने का एक तरीका है। आरएसएस के एक बयान में भागवत के हवाले से कहा गया है, ‘भारत की पहचान विविधता में एकता पर आधारित है। पूजा पद्धति के तरीके भले ही भिन्न हों, लेकिन सभ्यता के मूल मूल्य एक समान रहते हैं। दशकों के अनुभव और चिंतन के…

Read More

Chaibasa. झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने शनिवार को माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और राज्य की विकास पहल में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. मिश्रा ने बृहस्पतिवार सुबह सारंडा जंगल में हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों द्वारा 17 माओवादियों को मार गिराए जाने की बड़ी सफलता के बाद पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा का दौरा किया. मारे गए माओवादियों में पतिराम मांझी उर्फ अनल दा भी शामिल था, जिस पर कुल मिलाकर 2.35 करोड़ रुपये का…

Read More