Ranchi. झारखंड की राजनीति से एक दुखद खबर है। रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रामचंद्र नायक का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की वजह से उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देर रात अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जब तक उन्हें संभालने या अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उनका निधन हो चुका था। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे कांके क्षेत्र और झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राज्य…
Author: News Desk
Jamshedpur. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इस प्रतिबंध से यात्री बसों को मुक्त रखा गया है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। यह निर्णय गणतंत्र दिवस समारोह, झंडारोहण कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू रूप से…
Saraikela.सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के कालाडूंगरी के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान चांडिल प्रखंड के बंसा गांव निवासी गनत लोहार के पुत्र वैद्यनाथ लोहार के रूप में की गयी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैद्यनाथ अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए कालाडूंगरी क्षेत्र आया था। बताया जाता है कि उसका दोस्त शुक्रवार सुबह बंसा गांव से उससे मिलने आया था और शाम के समय वैद्यनाथ उसे उसके…
Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध कार्यालय के तत्वावधान में वार्षिक एलुमनाई मीट 2026 का शनिवार को टीएसजी, एनआईटी जमशेदपुर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए पूर्व छात्र, संकाय सदस्य, वर्तमान छात्र तथा उद्योग जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस एलुमनाई मीट में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच सार्थक संवाद, अनुभव साझा करने तथा मेंटरशिप से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के पूर्व कार्यकारी…
Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में चोरी का प्रयास करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह वे प्लंबर बनकर एक किराए के मकान में घुसे थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़े गए। यह घटना गुरुद्वारा रोड स्थित उमाकांत सिंह के मकान में किरायेदार अखिलेश्वर दुबे के घर हुई। अखिलेश्वर दुबे अपने पैतृक गांव सासाराम गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। तीनों युवक प्लंबर के वेश में घर पहुंचे और मकान के तीन से चार कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने घर में रखे कीमती सामान, नकदी…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत देश के भीतर और विदेश में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न देशों के साथ व्यापार और आवागमन संबंधी समझौते कर रहा है। मोदी ने यह बात 18वें रोजगार मेले में कही जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरियों के 61,000 नियुक्ति पत्र इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सौंपे। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के 45 स्थानों पर रोजगार मेलों को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत कई देशों के साथ व्यापार और आवागमन संबंधी समझौते कर रहा है। ये व्यापार समझौते देश के युवाओं के…
Ranchi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जनजातीय समुदाय के साथ सीधा संवाद करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं. वे दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे और शनिवार को ‘जनजातीय संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ. इसमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों से करीब 400 से 1000 आदिवासी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यह एक बंद कमरे में आयोजित होने वाली बैठक है, जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत का आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ संवाद है. कार्यक्रम में जनजातीय समाज की चिंताओं, संस्कृति, विकास, सामाजिक…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह कई माध्यमों से बैंकिंग प्रणाली में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की नकदी डालेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”मौजूदा नकदी और वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के बाद रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी डालने का निर्णय लिया है। इन उपायों में 30 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाने वाली 25,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए 90 दिवसीय वेरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) नीलामी और चार फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाली तीन साल की अवधि के लिए 10 अरब डॉलर यानी 91,000 करोड़ रुपये की…
New Delhi. बैंक कर्मचारी संगठनों ने पांच दिन के कार्य सप्ताह की अपनी लंबे समय से अनसुनी मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अगर यह हड़ताल होती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज लगातार तीन दिनों तक बाधित रहेंगे, क्योंकि 25 और 26 जनवरी को पहले से ही छुट्टियां हैं। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को बता दिया है कि अगर हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के नौ संगठनों के शीर्ष निकाय- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में एक और माओवादी का शव मिला है, जिससे दो दिनों में सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सारंडा के जंगल में तलाशी अभियान अब भी जारी है। बृहस्पतिवार को यहां सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में पतिराम मांझी उर्फ अनल दा समेत कुल 16 माओवादी मारे गए थे, जिन पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम था। जंगल युद्ध में विशेषज्ञता रखने वाली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई और राज्य पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में मारे गए लोगों…
