Bokaro. बोकारो जिले में एक स्कूल में बदमाशों द्वारा कथित तौर पर लगाई गई आग में तीन बसें और एक वैन जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चास के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शरारती तत्वों ने पिंडराजोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीझरिया में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की चार बसों और एक वैन में आग लगा दी। उन्होंने कहा, हालांकि, स्कूल के कर्मचारियों ने एक बस को बचा लिया। बदमाशों ने हरकत करने से पहले संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे ताकि घटना का…
Author: News Desk
Jamshedpur. पिंजरे में बंद जानवरों के साथ जनता की सहभागिता बढ़ाने की पहल के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने एक जनभागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से बाघ के दो शावकों का नामकरण किया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाघिन मेघना ने 27 नवंबर को दो मादा शावकों को जन्म दिया था। बीते 10 जनवरी को शुरू हुई चार दिवसीय सार्वजनिक नामकरण प्रक्रिया के बाद शावकों का नाम ‘तारा’ और ‘सारा’ रखा गया। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) के उप निदेशक नईम अख्तर ने बताया कि पहले चिड़ियाघर के जानवरों का नामकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा, हालांकि,…
Ranchi. झारखंड के पलामू जिले का एक ताजा मामला सुर्खियों में है, जहाँ एक युवक और युवती को चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर हथियार लहराते हुए रील बनाना भारी पड़ गया। इस वायरल वीडियो पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सख्त संज्ञान लिया है और पलामू डीसी को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने युवाओं की मानसिकता पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “आखिर युवाओं को क्या हो गया है? उन्हें न कानून का डर है और न ही नियमों की परवाह।” मंत्री ने…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह इलाके में पुलिस ने वाहन चोरी की कोशिश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के नाम रणधीर और आकाश बताए जा रहे हैं। दोनों पर दुपहिया वाहन चोरी में संलिप्त रहने का शक है। पुलिस फिलहाल दोनों से थाना में पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बारीडीह इलाके में दो युवक संदिग्ध अवस्था में एक दुपहिया वाहन के पास घूमते नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों घबराने लगे, जिससे शक और गहरा गया। जब…
================ #Historic England के साथ झारखंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक: मुख्यमंत्री को एवेबरी और स्टोनहेंज भ्रमण का विशेष आमंत्रण ================ लंदन/रांची “झारखंड @25” वैश्विक आउटरीच के तहत यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने Historic England यूके की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उत्तरदायी सार्वजनिक संस्था के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य विरासत संरक्षण, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक के दौरान मेगालिथ, मोनोलिथ, प्रागैतिहासिक परिदृश्य एवं जीवाश्म पार्कों के संरक्षण से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, वैज्ञानिक प्रलेखन,…
जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अपने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान साकची स्थित परी सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड सरकार और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यभर में अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर में पिछले 11 दिनों से लापता युवा उद्यमी कैरव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस अब तक उन्हें खोजने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
लंदन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित भारत के उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चा का मुख्य केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड के योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने झारखंड की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड खनिज संपदा, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के जरिए देश के विकास में…
DHANBAD स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 23.01.2026 को पराक्रम दिवस का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन, धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेलवे में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया । इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया गया एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के पराक्रम को याद कर उन्हें नमन किया गया | नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता में उनके अमूल्य योगदान को…
HAJIPUR गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के परिप्रेक्ष्य में 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को ब्लॉक दिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा तथा कुछ गाड़ियों का बभनान एवं स्वामी नारायन छपिया स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया जायेगा। परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दरभंगा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई…
जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी है, मां सरस्वती भी हमेशा उसी का साथ देती हैं जो हमेशा समय के साथ रहता है, समय को व्यर्थ ना करें…
