Author: News Desk

Jamshedpur अब धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम सुपरफास्ट जैसी आठ महत्वपूर्ण ट्रेनें टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की सहमति के बाद इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह बदलाव 05 फरवरी से लागू होगा दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन आदित्यपुर से किया जाएगा, उनमें शामिल हैं. टाटा–विशाखापट्टनम–टाटा एक्सप्रेस, टाटा–धनबाद–टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा–आसनसोल–टाटा एक्सप्रेस, टाटा–हटिया–टाटा एक्सप्रेस. समय-सारिणी और तिथियां भी जारी रेलवे…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर मंडल से होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस टर्मिनल और शालीमार के बीच 26 जनवरी से 10 फरवरी तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। हावड़ा-मुंबई मार्ग की अन्य ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर यह आदेश हुआ है ताकि, यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो। स्पेशल ट्रेन को शालीमार-इतवारी के बीच झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, आसनबनी, खड़गपुर, संतरागाछी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

Read More

Jamshedpur: परसुडीह के सरजमदा में घर में अचानक लग गयी भीषण आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक, यह है वजह? Jamshedpur. परसुडीह के सरजमदा में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार सरजमदा के सुशीला पूर्ति के घर में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई।…

Read More

Jamshedpur. सुप्रीम कोर्ट ने जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र को इंडस्ट्रीयल टाउनशिप बनाने के मामले में केंद्र सरकार को प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। जवाहरलाल शर्मा द्वारा दायर रिट याचिका (सिविल) संख्या 483/2025, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 243क(1) और झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 481 के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है, उसी मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया गया। शर्मा ने जमशेदपुर को औद्योगिक टाउनशिप घोषित करने की अधिसूचना को रद्द करने के लिए और झारखंड राज्य को जमशेदपुर के लिए एक नगर निगम बनाने का आदेश की मांग की है। गुरुवार को मुख्य…

Read More

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोडाउन एरिया के लक्ष्मी टिंबर के समीप भीषण सर्दी में आज शाम एक सौ असहाय,गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया गया. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय जोगिंदर लाल बिग के पुण्यतिथि के अवसर पर यहां निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उक्त  निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, समाजसेवी ओमप्रकाश जग्गी, जवाहर बिग एवं रवि जग्गी समेत अन्य कई समाजसेवी एवं उद्यमी उपस्थित थे. समाजसेवी ओमप्रकाश जग्गी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को यहां…

Read More

जमशेदपुर। शीतला माता मंदिर महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रुद्र चंडी सह भागवत महापुराण कथा को व्यासपीठ पर बैठे बैकुंठ नाथ स्वामी ने संबोधित किया। यह कथा का चौथा दिन था।सैकड़ों भक्ति की उपस्थिति में स्वामी ने कंस की कथा सुनाई। उन्होंने अपने मुखारबिंद से फरमाया: कंस मरना नहीं चाहता था। वह अमरत्व को प्राप्त करना चाहता था। उसने शंकर भगवान की तपस्या शुरू की। भगवान प्रसन्न हुए। कह, वर मांगो। कंस ने कहा: मुझे अमरत्व का वरदान दीजिए। भगवान ने कहा कि ये संभव नहीं। कंस ने कहा कि प्रभु, मुझे यही वरदान चाहिए। तब महादेव ने कहा…

Read More

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्य की झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष झांकी की थीम “स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्” और विकसित भारत रखी गई है, जो प्रकृति और राष्ट्रभक्ति के गहरे संबंध को उजागर करेगी। झांकी में झारखंड के प्रसिद्ध दसम जलप्रपात, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।…

Read More

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मंदिर प्रांगण में विशाल गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य…

Read More

सरायकेला- खऱसांवा। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभीनव प्रकाश , अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री विकास राय, जिला कोषागर पदाधिकारी श्रीमती अपर्णा सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि जिले में माध्यमिक परीक्षा हेतु 42 परीक्षा केंद्रों पर 11,709 परीक्षार्थी तथा…

Read More

● झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा बंसत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिले के अध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यभार ग्रहण समारोह में जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूरे विधि-विधान से कार्यभार ग्रहण कराएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया…

Read More