Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के परिणाम रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मुख्य परीक्षा के सभी सफल 342 अभ्यर्थियों को दो सप्ताह में प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट ने बुधवार को अयूब तिर्की और अन्य की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। इस मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने अदालत को बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग का नियम है कि 10 वर्ष और 5 वर्ष…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास मुठभेड़ की खबर है। गुरुवार तड़के से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं। जंगल के अंदर से लगातार फायरिंग होने की सूचना मिलती रही, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक,…
जमशेदपुर।सर्किट हाउस एरिया स्थित श्री साईं सेंटर में उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला, जब महान आध्यात्मिक गुरु, प्रख्यात साईं भक्त एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. चंद्रभानु सत्पथी (गुरुजी) का पावन आगमन हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सत्पथी ने ही 18 अक्टूबर 2012 को इस साईं सेंटर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई थी। वर्षों बाद उनके पुनः आगमन से पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। भव्य स्वागत और सम्मान केंद्र के अध्यक्ष एवं विख्यात उद्योगपति एस. के. बेहरा ने गुरुजी का गर्मजोशी से स्वागत किया।…
Mumbai.घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। भू-राजनीतिक व्यापार तनाव में कमी के बाद वैश्विक भावना में सुधार और निवेशकों का मनोबल बढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा मोटर वाहन कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 774.04 अंक या 0.94 प्रतिशत चढ़कर 82,683.67 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 233.85 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,391.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स…
जमशेदपुर. शहर की गलियों, यादों और पहले प्यार की मासूम भावनाओं को सहेजती मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है. यह भावनात्मक और सादगी भरी वेब सीरीज़ मशहूर लेखक सह प्रकाशक अजिताभ बोस के उपन्यास ‘ये बारिश इश्क और तुम’ पर आधारित है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन भी किया है. सीरीज़ की कहानी पहले प्यार की कोमल अनुभूतियों के साथ-साथ जमशेदपुर के प्रति गहरे प्रेम व जुड़ाव को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है. स्थानीय पृष्ठभूमि में फिल्माई गई यह सीरीज़ दर्शकों को भावनात्मक रूप से शहर से जोड़ने में सफल…
लंदन/रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर को दावोस से लंदन पहुंचे । लंदन पहुँचने पर लंदन में निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक गीत संगीत से हुआ स्वागत लंदन पहुँचने पर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से भावनात्मक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपके…
Jamshedpur.बिष्टुपुर गोपाल मैदान में झारखंड एकता मंच द्वारा एक भव्य टुसू मेले का आयोजन किया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बंगाल और ओडिशा से भी लोग टुसू मूर्तियों और चौडल के साथ मेले में पहुंचे। पुरुषों और महिलाओं ने अपनी स्थानीय भाषाओं में नृत्य किया और गाने गाए और ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर अपनी संस्कृति का जश्न मनाया. टुसू मेले में चालीस हजार से ज़्यादा लोगों की भीड़ देखी गई। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो और कई जिला परिषद सदस्य मंच पर मौजूद रहे। झारखंड एकता…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को राज्य के बाहर के लोगों की पहचान करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने गुमला से लापता बच्चे से संबंधित एक याचिका की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि इस तरह की पहचान संबंधित पुलिस थाने द्वारा की जानी चाहिए। अदालत ने चंद्रमुनि उरैन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को मामले में की गई जांच की वस्तु-स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उरैन की छह वर्षीय बच्ची…
Bokaro. पर्यावरण संरक्षण और वर्ष 2045 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने के अपने महात्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर टाटा स्टील ने पहली की है। कंपनी ने बुधवार को वेस्ट बोकारो डिवीजन के वाशरी-3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले इलेक्ट्रिक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रॉ मैटेरियल डिवीजन के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली शुरुआत है, जो ग्रीन माइनिंग की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है। मोंट्रा इलेक्ट्रिक और टाइकून इंडस्ट्रीज के सहयोग से पेश किया गया यह ट्रक पूरी तरह से ‘जीरो एमिशन’ तकनीक पर आधारित है।आने वाले महीनों में इस इलेक्ट्रिक ट्रक का ट्रायल…
Godda. गोड्डा में पत्नी वंदना साह पर जानलेवा हमले की साजिश का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले की ‘मास्टरमाइंड’ महिला का अपना पति संतोष कुमार साह हैं, जो बिहार न्यायिक सेवा में न्यायाधीश हैं। गोड्डा एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने भागलपुर से तीन शूटरश्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म…
