Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Love Story :जमशेदपुर में रची-बसी प्रेम कहानी: सोशल मीडिया पर छा रही अजिताभ बोस निर्देशित मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’
    Breaking News

    Jamshedpur Love Story :जमशेदपुर में रची-बसी प्रेम कहानी: सोशल मीडिया पर छा रही अजिताभ बोस निर्देशित मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.

    शहर की गलियों, यादों और पहले प्यार की मासूम भावनाओं को सहेजती मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है. यह भावनात्मक और सादगी भरी वेब सीरीज़ मशहूर लेखक सह प्रकाशक अजिताभ बोस के उपन्यास ‘ये बारिश इश्क और तुम’ पर आधारित है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन भी किया है. सीरीज़ की कहानी पहले प्यार की कोमल अनुभूतियों के साथ-साथ जमशेदपुर के प्रति गहरे प्रेम व जुड़ाव को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है. स्थानीय पृष्ठभूमि में फिल्माई गई यह सीरीज़ दर्शकों को भावनात्मक रूप से शहर से जोड़ने में सफल रही है.

    इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में नीरू शॉ और रितिक मज़ुमदार नज़र आ रहे हैं. कैमरा वर्क शुभम सुरवे और हरिवंश प्रसाद ने संभाला है, जबकि आकर्षक ड्रोन शॉट्स विश्वजीत कुमार और तुषार सागर ने फिल्माए हैं.

    सीरीज़ का नैरेशन रवि सोलंकी ने लिखा है और अपनी आवाज़ भी दी है. एडिटिंग नवनीत ने की है, वहीं संगीत मंजोत सिंह खालसा का है, जो कहानी के भावनात्मक पक्ष को और गहराई देता है. इस वेब सीरीज़ का निर्माण मीना बोस और निहारिका मिश्रा ने किया है.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    कुल छह एपिसोड की इस सीरीज़ की शूटिंग पूरी तरह जमशेदपुर में की गई है. कुल छह एपीसोडों की इस सीरीज के अब तक तीन एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं.

    ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ न केवल देशभर के दर्शकों का ध्यान खींच रही है, बल्कि जमशेदपुर के लोगों के बीच इसे खासा प्यार मिल रहा है. यह सीरीज़ अजीताभ बोस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध है, जहाँ दर्शक इस अनकही प्रेम कहानी को देख और महसूस कर सकते हैं.

    बता दें कि अजिताभ बोस अंग्रेजी के मशहूर लेखक, प्रकाशक, उद्यमी, डिजाइनर व फिल्म मेकर हैं. वे भारत में पाॅकेट बुक को प्रचलित करने के लिए जाने जाते हैं. वे अपना पब्लिकेशन हाउस भी चलाते हैं, जिसके माध्यम से वे नवोदित लेखकों को सहयोग प्रदान करते हुए एक मंच प्रदान करते हैं.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    हालांकि उन्होंने हिन्दी में भी एक किताब लिखी है, जिस पर यह सीरीज बनी है. उनकी हर किताब में कहीं न कहीं जमशेदपुर की पृष्ठभूमि झलकती है. वे दिल्ली में रहते हैं, लेकिन उनका दिल अपने शहर जमशेदपुर के लिए धड़कता है. छुट्टी मिलते ही वे जमशेदपुर आते हैं. बकौल अजिताभ–“जमशेदपुर मेरा शहर, मेरा घर है. यहां के लोग मेरा परिवार है. जमशेदपुर मेरा सब कुछ है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajitabh Bose City Based Romance Emotional Love Story First Love Story Indian Mini Series Instagram Web Series Jamshedpur Based Series Jamshedpur Culture Jamshedpur Ishq Aur Tum Jamshedpur Love Story Jamshedpur Web Series Jharkhand Cinema Million Views Mini Love Series Neeru Shaw Ritik Majumdar Romantic Web Series Shot in Jamshedpur Social Media Trending Ye Baarish Ishq Aur Tum अजिताभ बोस इंस्टाग्राम वेब सीरीज़ जमशेदपुर आधारित सीरीज़ जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ जमशेदपुर लव स्टोरी जमशेदपुर वेब सीरीज़ जमशेदपुर शहर जमशेदपुर शूटिंग जमशेदपुर संस्कृति झारखंड सिनेमा नीरू शॉ पहले प्यार की कहानी भारतीय वेब सीरीज़ भावनात्मक प्रेम कहानी मिनी लव सीरीज़ मिलियन व्यूज़ ये बारिश इश्क़ और तुम रितिक मज़ुमदार सोशल मीडिया ट्रेंड स्थानीय पृष्ठभूमि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group