Bokaro. पर्यावरण संरक्षण और वर्ष 2045 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने के अपने महात्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर टाटा स्टील ने पहली की है। कंपनी ने बुधवार को वेस्ट बोकारो डिवीजन के वाशरी-3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले इलेक्ट्रिक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रॉ मैटेरियल डिवीजन के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली शुरुआत है, जो ग्रीन माइनिंग की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है। मोंट्रा इलेक्ट्रिक और टाइकून इंडस्ट्रीज के सहयोग से पेश किया गया यह ट्रक पूरी तरह से ‘जीरो एमिशन’ तकनीक पर आधारित है।आने वाले महीनों में इस इलेक्ट्रिक ट्रक का ट्रायल…
Author: News Desk
Godda. गोड्डा में पत्नी वंदना साह पर जानलेवा हमले की साजिश का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले की ‘मास्टरमाइंड’ महिला का अपना पति संतोष कुमार साह हैं, जो बिहार न्यायिक सेवा में न्यायाधीश हैं। गोड्डा एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने भागलपुर से तीन शूटरश्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म…
Ranchi. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंफोसिस ग्लोबल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) आशीष कुमार दास के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि झारखंड अब तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। कैलिफोर्निया से आए इंफोसिस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ‘टेक्नोलॉजी टॉवर’ की परिकल्पना और राज्य की प्रतिभाओं के ‘री-स्किलिंग’ (पुनः कौशल विकास) पर जोर देने की जमकर तारीफ की। विशेष रूप से झारखंड के खनन क्षेत्र को डिजिटल रूप देने की सीएम की सोच को इंफोसिस ने अत्यंत…
New Delhi. हाल ही में निर्वाचन आयोग को सौंपी गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के पास लगभग 10,000 करोड़ रुपये की नकदी और जमा राशि हैं। साल 2024-25 में, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) को सत्ता से हटाने के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार खर्च में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई। यह खर्च पिछले साल 1,754.06 करोड़ रुपये था जो बढ़कर 3,335.36 करोड़ रुपये हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा के खातों में 2024-25 में 2,882.32 करोड़ रुपये की शुद्ध वृद्धि हुई। 31 मार्च…
New Delhi. अब वाहन मालिकों को वाहन बेचने या फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले सभी लंबित टोल प्लाजा देनदारियों का भुगतान करना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह कदम बैरियर-मुक्त टोलिंग व्यवस्था लागू करने के मकसद से उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में संशोधित केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टोल प्लाजा पर देय सभी अपूर्ण उपयोग शुल्क वाहन मालिकों द्वारा चुकाए जाएं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इन संशोधनों का मकसद उपयोग शुल्क अनुपालन में सुधार करना, इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की दक्षता…
Ranchi. रांची में एक कुत्ते को ईंटों और लाठियों से पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में मंगलवार को 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को शालीमार बाजार में धुर्वा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी. करीब 20 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग कुत्ते को बांधकर ईंटों और लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा ने कहा कि एक महिला की…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.82 अंक टूटकर 81,794.65 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 91.5 अंक फिसलकर 25,141 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही। शेयर बाजार के…
Mumbai. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आने से निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,065.71 अंक यानी 1.28 प्रतिशत फिसलकर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 2.74 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 2.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस चौतरफा बिकवाली से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 9,86,093.96 करोड़ रुपये घटकर 4,55,82,683.29 करोड़ रुपये यानी 5.01 लाख करोड़ डॉलर रह…
Ranchi. झारखंड के रांची जिले में मंगलवार को दो वर्षीय एक बच्चे की कथित तौर पर अपने घर के बाहर नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, कोडरमा जिले में सोमवार से लापता 13 वर्षीय एक लड़के का शव उसके घर के पास मिला। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रांची के सदर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी में बच्चा और उसका बड़ा भाई अपने घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गए। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, उनकी मां ने…
Ranchi.झारखंड में कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, नियंत्रण, फीस निर्धारण और न्यूनतम मानकों से संबंधित विधेयक को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी. राज्य की विधानसभा ने अगस्त 2025 में ‘झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025’ पारित किया था। राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही इस विधेयक ने अब कानून का रूप ले लिया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य के पांच लाख से अधिक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने यह कानून छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों, कोचिंग संस्थानों में आग जैसी घटनाओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी, अनियंत्रित…
