जमशेदपुर । करीम सिटी कॉलेज में छात्रों के भीतर उद्यमशील सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं करियर प्लानिंग और प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाना था। सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप फंडिंग की जानकारी कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सरकारी नीतियों, स्टार्टअप फंडिंग, मुद्रा योजना, तथा एमएसएमई (MSME) पंजीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को यह समझाया गया कि किस प्रकार…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने संरक्षित वन क्षेत्रों के आसपास खनन और क्रशर संचालन पर कड़ा रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि संरक्षित वन की सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में पत्थर खदानों और क्रशर की अनुमति पर रोक लगा दी है। टीएन गोदावर्मन थिरुमुलपाद बनाम भारत संघ मामले में हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के चारों ओर कम से कम एक किलोमीटर का इको-सेंसिटिव जोन होना अनिवार्य…
जमशेदपुर। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र, किरायेदार द्वारा घर खाली नहीं करने की शिकायत, पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना की शिकायत, घर से बेदखल करने, घर पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, लगान का भुगतान, रोजगार, स्कूल में नामांकन, शस्त्र लाइसेंस, पूर्वजों के जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन, जमीन अधिग्रहण, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ…
Jamshedpur उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के मद्देनजर परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल आज से शुरू हो गया है। परेड रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून तथा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए। परेड का रिहर्सल 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में तथा 22 जनवरी को गोपाल मैदान और इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ईंट बनाने के लिए मिट्टी निकालने पर अब ईंट भट्ठा संचालकों को पर्यावरण स्वीकृति और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) में भी कमाई का एक हिस्सा जमा करना होगा। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने ईंट भट्ठा मालिकों की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ईंट भट्ठों में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी ‘लघु खनिज’ (माइनर मिनरल) की श्रेणी में आती है, इसलिए इस पर झारखंड माइनर मिनरल…
Ranchi. झारखंड के गिरिडीह जिले में 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 1.78 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी जब्त की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजधनवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन जांच अभियान के दौरान उस व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने कहा, हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह चांदी की खेप बेचने की कोशिश कर रहा है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हजरत अंसारी नामक व्यक्ति को चांदी की खेप के साथ गिरफ्तार किया उन्होंने बताया,…
New Delhi. नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका ‘बॉस’ होगा।यहां पार्टी मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 45 वर्षीय नवीन को एक ‘‘मिलेनियल’’ बताया, जो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे बदलाव देखे हैं। नवीन को संगठन पर्व के समापन पर पार्टी मुख्यालय…
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने ‘कर्ज वसूली करने वाले एजेंटों द्वारा परेशान किए जाने के बाद’ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम महतो ने बताया कि पुतुल देवी (39) और उनकी बेटी (16) गढ़ी श्रीरामपुर स्थित अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। उन्होंने कहा, “सोमवार सुबह परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर खोला तो मां और बेटी दोनों छत से लटकी मिलीं। मृतक महिला के पति ने बताया कि पुतुल ने पांच लाख रुपये का कर्ज…
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया। हाथी घोड़ा मंदिर के पास सड़क के बीचों-बीच खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से आए टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह चूरन चूरन हो गया। चालक वाहन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर घायल को बाहर निकाला और एमजीएम…
New Delhi. नितिन नवीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी प्रस्तावक बने। ये सभी प्रस्तावक भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। मंगलवार को नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे,…
