Jamshedpur. कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की जमशेदपुर नगर इकाई ने गुरुवार को धालभूम अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एसडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. इसमें केंद्रीय बजट, महंगाई, बेरोजगारी एवं स्थानीय जन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया. जिला सचिव जेपी सिंह ने कहा कि राज्य विस्थापन आयोग का गठन नहीं किया जाने, स्थानीयता व नियोजन नीति के तहत युवाओं को रोजगार देने में विफलता, पेसा की नियमावली लागू नहीं करने और ग्रामसभाओं को दरकिनार किये जाने, सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जल-जंगल-जमीन और खनिज की लूट चल रही है. मौके पर जेपी सिंह,…
Author: News Desk
Jamshedpur. धातकीडीह मेडिकल बस्ती निवासी सह केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के उपाध्यक्ष लखींद्र करुवा को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया ने दिल्ली कार्यालय से एक मनोनयन पत्र जारी किया है. इसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. लखींद्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा.उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार व्यक्त…
Jamshedpur. जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने को लेकर धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने एक नया आदेश जारी किया है. अब सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा. साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसे पूरी तरह से अपडेट करना होगा. एसडीओ ने इस कार्य को करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को 60 दिन का समय दिया है. एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का मुख्य उद्देश्य शहर में होने वाली किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना है. उन्होंने बताया कि…
Jamshedpur. आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति चांदपुर पोटका के बैनर तले उपायुक्त से मिला व मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों को अविलंब सूचीबद्ध किया जाये और उन्हें सरकार की ओर से दी जा रही सम्मान राशि देने सुनिश्चित की जाये. समिति के उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में माझी बाबा, नायके, घटवाल, जोग माझी, कुड़ाम नायके, डाकुवा, नाया, दिउरी, पारानिक आदि स्वशासन व्यवस्था को चलाने वाले प्रमुख हैं.
Jamshedpur. टाटा स्टील के फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस के मैनपावर को नये सरे से तय किया जा रहा है. दस साल पहले गठन के वक्त इसका मैनपावर 502 तय था, लेकिन अब मैनेजमेंट के दबाव में यूनियन ने मैनपावर को नये सिरे से चिन्हित किया है. इसके तहत गुरुवार को लंबी बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि यहां का अब मैनपावर आधा कर दिया जाये. इसके बाद 249 तय किया गया. अभी इस विभाग में कुल कर्मचारी 327 कार्यरत हैं. ऐसे में जितने कर्मचारी इसमें सरप्लस होंगे, उनको टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज में भेजा जा सकता है. गुरुवार को…
Chaibasa.प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने पोक्सो एक्ट के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. दोषी दीपक पांडेय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसंडा का है. पीड़िता का पिता के बयान पर मुफस्सिल थाना में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में उन्होंने बताया था कि 27 सितंबर 2020 की सुबह करीब सात बजे शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी ने इशारा करते हुए बताया कि पेट में दर्द हो रहा है. तब घर की महिलाओं के द्वारा देखा तो…
Manoharpur. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि,झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देने के लिए अक्टूबर 2023 से मिशन मोड में अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत कैंप लगा कर पात्र लोगों को वनपट्टा दिया जायेगा,पर हेमंत सरकार ने गरीब आदिवासी दलित और जंगलों में रहने वाले लोगों को छलने का काम किया. आज तक लोगों को वनपट्टा नहीं मिला? 2012-14 से दर्जनों की संख्या में लोह अयस्क माइंस राज्य सरकार की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना नीति के कारण बंद पड़े हैं.क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी -मूलवासी रोजगार के अभाव में पलायन करने को…
Chaibasa. हाईकोर्ट रांची से तबादला होकर आये प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर का गुरुवार शाम जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने समारोह का संचालन किया. इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पिछले कई माह से ट्रेजरी में कोर्ट फी टिकट नहीं मिलने से कोर्ट कार्यों में हो रही परेशानियों एवं अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की. जिसपर प्रधान जिला जज मोहम्मद शााकिर ने कहा कि इन समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही कहा…
Galudih. गालूडीह के उलदा में बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर जोड़सा जा रहे कक्षा चौथी के विद्यार्थी को पांच लोगों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया. हालांकि अपनी सूझबूझ से वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला. मामला सामने आया तो गालूडीह थाना की पुलिस घटना पर छानबीन में जुटी है. जोड़सा पंचायत के खेन्ना टोला निवासी गोपाल महतो और छाया महतो के 11वर्षीय इकलौते पुत्र रितेश महतो न्यू विजडम एकेडमी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है. रोजाना की तरह दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी साइकिल से नहर किनारे होकर घर लौट…
Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में भारत बंद के दौरान बुधवार को पुलिस से बदसलूकी के आरोप में मानगो निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार भारत बंद के दौरान उड़ीसा रोड स्थित पेट्रोल पंप में चार युवक अपने कार में तेल भराने गए थे, पंप बंद होने के कारण पंप के स्टाफ ने तेल देने से इंकार कर दिया, तो सभी पेट्रोल पंप में हंगामा करने लगे. इसकी सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी धनजंय पासवान मौके पर पहुंचे, तो शराब के नशे में धुत अमित सत्यम पुलिस…
