New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से गुरुवार को काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के रेजिडेंट चिकित्सकों के वकील ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से कहा कि चिकित्सक से बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सकों को…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को बृहद बनाने की तैयारी में है. इसके तहत बीमा कवर को दोगुना करके 10 लाख रुपये और महिलाओं के लिए 15 लाख रुपये तक बढ़ाने की योजना है. साथ ही, इस योजना में लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने और निजी अस्पतालों के 4 लाख बिस्तरों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है. सचिवों के समूह ने इस योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. इसमें अगले पांच वर्षों के लिए लक्ष्य तय करने और उनकी प्राप्ति के लिए समयसीमा निर्धारित करने का काम दिया…
Brahmpur. ओडिशा के गंजाम जिले में गुरुवार सुबह एक बस से टकराने के बाद एक टैंकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान पर पलट गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 13 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हिंजिली के पास समरझोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर हुई. उसने बताया कि बस भवानीपटना से ब्रह्मपुर की ओर जा रही थी जबकि टैंकर अस्का की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चाय की दुकान पर बैठे अन्य तीन…
jamshedpur. जमशेदपुर में हर दिन की तरह एक बार फिर गुरुवार सुबह मानगो भीषण जाम में फंस गया. घंटों गाड़ियां रेगती रहीं. लोग जाम में फंसे रहे, परेशान रहे. लोग ट्रैफिक पुलिस-प्रशासन को कोसते रहे. अंत में गाड़ी बंद कर बैठ गए… सुबह 10.30 बजे से लगभग 12.30 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. यह जाम डिमना रोड, मानगो गोलचक्कर, मानगो पुल, ओल्ड पुरुलिया रोड, बस स्टैंड गोलचक्कर, पुराना कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड तक रहा. लंबा जाम होने की वजह से कई लोग वाहन बंद कर बैठ गये. मानगो पुल पर लगनेवाले जाम की वजह से लोगों को…
Bahragora.बहरागोड़ा के नये थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना में योगदान दे दिया. पुलिस अधिकारी व जवानों ने यहां उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर बेहतर काम करेंगे. शांतिपूर्ण व्यवस्था को कायम रखना एकमात्र उद्देश्य है. पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करेंगे. आप सभी अपनी समस्या से अवगत करायें, जितना संभव होगा समाधान का प्रयास करेंगे. जानकारी हो कि जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर वर्तमान थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.
Chaibasa. मझगांव पुलिस ने बबलू चातार हत्याकांड़ में शामिल चार युवक को डाबुसाई गांव से गिरफ्तार कर लिया है. चार युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोनो महाराणा, किशोर महाराणा, कांग्रेस चातार व चंद्र मोहन चातार शामिल हैं. चारों आरोपी डाबुसाई गांव के हड़वाकामन टोला का रहनेवाले हैं. पुलिस ने ग्राम पडसा सिलफोडी जंगल के समीप कुआं से बुधवार को शव बरामद किया था. बरामद शव की पहचान मझगांव थाना क्षेत्र के ग्राम डाबुसाई टोला हडुवाकमन निवासी बबलू चातार के रूप में की गयी थी. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने…
Chaibasa. टोंटो थाना क्षेत्र के कोचड़ा -जामडीह के बीच बुधवार रात ट्रक अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया. हालांकि इस हादसे में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. हादसे के बाद चालक व सह चालक घटनास्थल से फरार हो गये. ट्रक चाईबासा की ओर से आ रहा था. उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर-सिंहपोखरिया मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन वर्जित है. परंतु चोरी छिपे भारी वाहनों का परिचालन होता है. भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यहां हर समय पुलिस बल तैनात रहते हैं. प्रशासन से कई बार एक्सीडेंटल जोन के रूप में चिन्हित जगह पर…
Chaibasa.आदिवासी उरांव समाज संघ की एक बैठक गुरुवार को पुलहातु कुडुख सामुदायिक भवन में अध्यक्ष संचू तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उरांव समुदाय का महान धार्मिक त्योहार कर्मा पूजा के आयोजन पर चर्चा की गयी. कर्मा पूजा के मौके पर आयोजित होने वाले शहीद राम भगवान केरकेट्टा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क कोचिंग शुरू करवाने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से यह कोचिंग क्लास शुरू हो जाएगी. कोचिंग संस्थान का नाम सृजन कोचिंग फाउंडेशन रखा गया…
Saraikela. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी निवासी विवेक सिंह हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपी दीपू मिश्रा व धर्मेन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष हत्या में शामिल होने के जुर्म को कबूला है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विवेक सिंह हत्याकांड में पूर्व में पुलिस ने चार आरोपी सुशांत सिंह देव उर्फ टुना, सोनू वर्मा, सूरज तन्तुबाई समेत राजेंद्र…
Saraikela.दिल्ली से लौटने के बाद मंत्री चंपाई सोरेन सक्रिय हो गये हैं. उनकी सक्रियता कोल्हान की राजनीति में बदलाव के संकेत भी हो सकते हैं. उन्होंने गुरुवार को खरसावां में शहीद केरसे मुंडा चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. कोल्हान के सभी 14 विस क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने तय कर लिया है कि राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे. हमेशा जनहित में राजनीति की है, आगे भी जनहित के लिये आवाज उठाते रहेंगे. कोल्हान दौरे पर निकलने पूर्व सीएम…
