कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में चल रही बहाली, गिरिडीह का युवक था पिंटू कुमार Jadugora. कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में झारखंड उत्पाद विभाग सिपाही की बहाली चल रही है. गुरुवार को यहां पहले दिन नौकरी के लिए 2000 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगायी. नौकरी पाने के उत्साह के बीच एक अत्यंत दुखद घटना भी सामने आ गयी. गिरीडीह जिला के केशवारी के रहने वाले पिंटू कुमार रजक भी अन्य अभ्यर्थियों के साथ नौकरी पाने के जज्बे में दम लगाकर दौड़ने लगे. समय रहते उसने 10 किमी की दौड़ भी पूरी कर ली, लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद तबीयत…
Author: News Desk
Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से मुख्यमंत्री सीधे पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो व पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत बेटी अंकिता महतो के शोकसभा सह शांति भोज कार्यक्रम में शामिल होने आदर्शनगर, सोनारी पहुंचेंगे. पूर्व सांसद सुमन महतो व उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. पूर्व सांसद सुमन महतो के आवास पर करीब एक घंटे रहने के बाद तीन बजे प्रस्थान करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे. शाम चार बजे के करीब सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता और एडीजी सुमन गुप्ता ने मुलाकात की. यह मुलाकात सीएम आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा. गौरतलब है कि शुक्रवार से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन का आयोजन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा. इसमें झारखंड पुलिस के सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर…
Jamshedpur. जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के ऑफिस बियरर व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव 24 अगस्त को होगा. प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए पद व क्रम संख्या आवंटित होने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. चुनाव में केवल दो दिन बचे हैं. ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस बार 16 पदों के लिए कुल 66 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें 32 कार्यकारिणी समिति के प्रत्याशी शामिल हैं. चुनाव प्रवक्ता रंजन धारी सिंह ने बताया कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए मलकीत सिंह, ओंकार नाथ अरुण, रथीन्द्र नाथ…
Jamshedpur. कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या एवं महाराष्ट्र के एक स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ गुरुवार को जमशेदपुर का सिख समाज आंदोलित हो उठा. घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर समाज ने विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि देश में इन दिनों बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन कहीं न कहीं उनके साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है. बीते दिनों कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ…
Jamshedpur. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त (रविवार) को साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर होगा. जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ होगा. आयोजन को लेकर गुरुवार को सिंहभूम चेम्बर भवन में मैराथन के पोस्टर का भव्य अनावरण…
Jamshedpur. जिले के किसान एक रुपये टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण कृषि अथवा सहकारिता विभाग में करा सकते हैं. किसानों को अगहनी धान के फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर 87087 रुपये और भदई मकई के लिए 72023 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे. इस संबंध में जागरूकता के लिए गुरुवार को एक जागरूकता रथ जिला समाहरणालय मुख्यालय से रवाना किया गया. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा…
Chaibasa.दिल्ली से लौटने के बाद मंत्री चंपाई सोरेन सक्रिय हो गये हैं. उनकी बढ़ी हुई सक्रियता कोल्हान की राजनीति को गरमा रही है. कोल्हान दौरे के क्रम में गुरुवार को चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यहां परिसदन में कहा कि जल्दी ही अपने राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे. इसके लिए उन्हें अच्छे साथी का इंतजार है. अच्छे साथी जुड भी रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अच्छे साथी मिल गये, तो दोस्ती कर लेंगे. नये दोस्त का नाम पूछने पर उन्होंने हफ्तेभर में नये साथी का नाम बताने की बात कही. छोड़ दिया सन्यास का इरादा…
Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान और पायलट की तलाश में डैम में घुसी एनडीआरएफ और स्थानीय तैराकों की टीम ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता की लाश को लेकर वापस लौट आई. टीम को वापस लौटती देख ट्रेनी पायलट की मां शुभ्रा देवी चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी से बेटे की जानकारी लेने लगीं. एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. बेटे के वियोग में एसडीएम से लिपट कर फफक-फफक कर रोने लगीं. इस दौरान समूचा डैम परिसर का माहौल गमगीन हो गया. बेटे की लाश देखने की जिद करने लगीं. बाद में एंबुलेंस में…
Patna. बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देते हुए धोखा दिये जाने का आरोप लगाया. रजक ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को संबोधित एक संक्षिप्त पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद के साथ-साथ दल की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं. रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसाद को संबोधित अपने पत्र में लिखा है, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया. आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था.
