Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP National President: बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, रघुवर दास भी बने प्रस्तावक
    Breaking News

    BJP National President: बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, रघुवर दास भी बने प्रस्तावक

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. नितिन नवीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी प्रस्तावक बने। ये सभी प्रस्तावक भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। मंगलवार को नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो 2020 से लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के। लक्ष्मण ने एक बयान में कहा,मैं यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम, श्री नितिन नवीन का नाम, प्रस्तावित किया गया है।

    एक बयान में उन्होंने कहा कि नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल हैं। नामांकन पत्रों के 37 सेटों में से 36 पार्टी की राज्य इकाइयों द्वारा दाखिल किए गए थे और एक सेट भाजपा संसदीय दल द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

    इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नड्डा, वरिष्ठ मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, किरेन रीजीजू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नायब सैनी, प्रमोद सावंत, पेमा खांडू और पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे।

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    लक्ष्मण ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच पूरी हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच करने पर सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए और वैध पाए गए।” उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 36 राज्यों में से 30 राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव के बाद शुरू की गई, जो कि न्यूनतम 50 प्रतिशत राज्यों का चुनाव पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या से कहीं अधिक है।

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर 16 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष नवीन का जन्म भी हुआ था। नवीन ने 2006 में अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा, जो भाजपा विधायक थे। बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रह चुके नवीन को दिसंबर में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP National President: Five-time Bihar MLA Nitin Naveen elected unopposed as BJP National President; former CMs Arjun Munda and Raghuvar Das also became proposers. BJP National President: बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित पूर्व सीएमअर्जुन मुंडा रघुवर दास भी बने प्रस्तावक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group