Author: News Desk

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 311.33 अंक टूटकर 82,934.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 99.5 अंक फिसलकर 25,486 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर में तेजी रही।

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर क्षेत्र में जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के ठीक सामने 12 मई 2016 को जमीन कारोबारी संजीव सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जीतेंद्र सिंह को दोषी ठहराया है। दोनों दोषियों को सजा पर सुनवाई 23 जनवरी को होगी। मुख्य आरोपी दुबराज नाग पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप था। हालांकि, मामले के अन्य आरोपी मंगल टुडू, चित्रो सरदार, मिथुन चक्रवर्ती, डोमनिक सौमसंग, मोहन कच्छप, सरफुद्दीन अंसारी सहित बाकी लोग बरी हो गए हैं। पीड़ित पक्ष के लोग…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह एग्रिको रोड नंबर-3, भालुबासा स्थित एक खंडहर क्वार्टर में छापेमारी कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकद 5460 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त खंडहर क्वार्टर में लंबे समय से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद सिदगोड़ा थाना की टीम ने त्वरित रणनीति बनाते हुए सुबह छापेमारी की। जैसे ही पुलिस टीम ने परिसर…

Read More

Jamshedpur.साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर होटल के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी मात्रा में व्हाइटनर के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। साकची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में व्हाइटनर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद व्हाइटनर साकची के ही एक किताब दुकान संचालक का है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ‘मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना’ का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ को अबुआ स्वास्थ्य योजना में ही मर्ज (विलय) कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद 15 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध हो सकेगा। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। अब इस फाइल को विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुमोदन के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। निजी अस्पतालों कोयोजना से जोड़ने का फैसला नई नीति के अनुसार,…

Read More

Davos. विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) दावोस के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत कुल 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसे लेकर आशय पत्र एवं सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस निवेश के अंतर्गत हिरसाना ईज़ी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी में 7,000 करोड़ रुपये, कॉम्बी मिल परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये तथा टिनप्लेट विस्तार परियोजना में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित…

Read More

जमशेदपुर भारतीय रेल ने मौनी अमावस्या के दौरान रेल यातायात का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया और 3 जनवरी 2026 से देशभर में 244 विशेष रेलगाडि़यां चलाईं, जिससे श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हुई। उत्तरी रेलवे (एनआर) की 31, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की 158 और उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) की 55 रेलगाडि़यों द्वारा संचालित इन रेलगाडि़यां से लगभग 4.5 लाख यात्रियों ने यात्रा की। त्योहारों के दौरान परेशानी मुक्त और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सेवाओं की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और उनका प्रबंधन किया गया। प्रयागराज में 18 जनवरी को त्यौहार से जुड़ी सर्वाधिक भीड़-भाड़ रही,…

Read More

रांची, वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने अबुआ दिशोम बजट 2026–27 को लेकर एफएफपी बिल्डिंग में राज्य के बैंकर्स के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के बैंकर्स सरकार के तीसरे संसाधन के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के कमजोर तबकों के आर्थिक उत्थान में बैंकर्स सरकार के साथ मिलकर प्रभावी योगदान दे सकते हैं। बैंकर्स से प्राप्त सुझावों को इस वर्ष के बजट में सम्मिलित किया जाएगा। इस वर्ष का बजट अन्य राज्यों के लिए बने मिसाल वित्त मंत्री ने कहा कि अबुआ दिशोम बजट 2026–27 राज्य के रजत जयंती…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की सड़कों पर सफर को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार एनएच 33 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नेशनल हाईवे (NH) पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में मुख्य रूप से पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने (ओवरलोडिंग) की जांच की गई।जिला मोटरयान निरीक्षक (MVI) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम ने अभियान के दौरान 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस…

Read More

BILASPUR यात्रियों की सुविधा में निरंतर वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” शुरू की गई है। यह ऐप भारतीय रेल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है। रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित अनेक आवश्यक रेल सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर रहे हैं । यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने हेतु प्रोत्साहित…

Read More