Author: News Desk

JAMSHEDPUR बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से प्राप्त ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) के सिक्के चैंबर के सदस्यों के मध्य वितरित किए गए। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। सिंहभूम चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि…

Read More

Bokaro. बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोमिया के केंडर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। वह सिमराबेड़ा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चंद्र दांगी रोज की तरह सब्जी बेचकर रविवार रात अपनी कार से केंडर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथी के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथी ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी…

Read More

Ranchi. रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। कन्हैया ओरमांझी क्षेत्र का रहने वाला था और 22 नवंबर, 2025 की शाम से गायब था। उसकी बरामदगी के लिए गठित एसआईटी टीम सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी। रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। इस पर कोडरमा पुलिस की मदद से रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर उसे बचा लिया। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी ने की। कन्हैया कक्षा तीन का छात्र था और शाम को…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म और टाटानगर यार्ड क्षेत्र में भीड़ को कम करने को लेकर ट्रेन संख्या 68036/68035 हटिया–टाटा– हटिया मेमू 31 जनवरी तक आदित्यपुर स्टेशन तक आयेगी और वहीं से रवाना होगी. 17 जनवरी से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा. इसका सीधा असर टाटानगर स्टेशन से रोजाना अप-डाउन करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक सुधार कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है. सबसे अहम बदलाव टाटा–हटिया–टाटा मेमू ट्रेन को लेकर किया गया…

Read More

Saraikela. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा- मुंबई रेलखंड पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब राजखरसावां रेलवे स्टेशन के समीप गीतांजलि एक्सप्रेस और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गयीं। गीतांजलि एक्सप्रेस मुंबई से चलकर हावड़ा जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से एक लोकल ट्रेन का संचालन हो रहा था, जिससे यात्रियो में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि मामले को लेकर रेल प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है. रेलवे ने बतायी सामान्य प्रक्रिया रेलवे के अधिकारियों के अनुसार उक्त रेलखंड पर फिलहाल ऑटो सेक्शन प्रणाली के तहत ट्रेन परिचालन किया…

Read More

New Delhi. निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में भारी उछाल आया और यह पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.35 अमेरिकी डॉलर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर से कैरव गांधी के अपहरण के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई ठोस सफलता हासिल नहीं हुई है। हालांकि पुलिस लगातार कई लोगों के हिरासत में सेकर पूछताछ कर रही है। इधर, जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सरयू राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह पांच दिन पहले लापता हुए जमशेदपुर के एक उद्योगपति के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी का पता लगाने के काम में केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगाएं। जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कथित अपहरण मंगलवार दोपहर को हुआ था, लेकिन…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.69 अंक टूटकर 83,249.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 124.60 अंक फिसलकर 25,573.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। सन फार्मा, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, इंटरग्लोब…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह अनुमान रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने जाताया है. उन्होंने कहा कि राज्य केकुछ हिस्से अब भी शीतलहर की चपेट में, जहां 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस और पलामू में 4.7 डिग्री…

Read More

Ranchi.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य सरकार से आगामी शहरी निकाय चुनाव पार्टी के आधार पर कराने और निर्वाचन की तारीखें यथाशीघ्र घोषित करने की रविवार को मांग की। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन मांगों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा भी शामिल हुए। भाजपा प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि बैठक के दौरान आगामी शहरी निकाय चुनावों से संबंधित विभिन्न मुद्दों…

Read More