— टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट मे खेले गए फाइनल में दीपिका एकादश ने विनीता एकादश को 36 रनों से हराया — पटमदा बोड़ाम के सुदूर गांवों के बच्चे खेल के माध्यम से देश दुनिया को दे रहे है जेंडर समानता का सन्देश, यह बेहद ही उत्साहवर्धक पहल – मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक व क्रिकेट प्रेमी पटमदा / जमशेदपुर : खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के महान उद्देश्य पर आधारित मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश को 36 रनों से हराकर जीत लिया। विजेता कप्तान…
Author: News Desk
जमशेदपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। श्री महतो लगभग 40 मिनट श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे। श्री गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत…
जमशेदपुर। टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। यह चिट्ठी 6 जनवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके। अभी देखा गया है कि असामाजिक तत्वों ने मैदान के एक हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल को काट दिया है।…
जमशेदपुर। टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। यह चिट्ठी 6 जनवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके। अभी देखा गया है कि असामाजिक तत्वों ने मैदान के एक हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल को काट दिया है।…
नई दिल्ली। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, जनकल्याण से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ झारखंड एवं देश के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर भी बल दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व और उनके द्वारा देश की सुरक्षा व्यवस्था…
जमशेदपुर। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो गालूडीह स्थित पुतरू गांव पहुंचकर हत्याकांड के शिकार स्व तारापद महतो की पत्नी उप-मुखिया आशारानी महतो तथा अन्य शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके पूर्व सुदेश महतो खड़िया कॉलोनी स्थित घटनास्थल भी पहुंचे, जहां उन्होंने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि “दिनदहाड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान में…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को बारात ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव आ रही थी। बस पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। गौरव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ब्रेक…
Mumbai. सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के बोर्ड की मीटिंग 17 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन, यह कैंसिल हो गई। इससे ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी नेविल टाटा की नियुक्ति में देर होती दिख रही है। एसआरटीटी के बोर्ड की मीटिंग कैंसिल होना इस बात का संकेत है कि नेविल टाटा की नियुक्ति पर अभी ट्रस्टीज के बीच एक राय नहीं बन पाई है. प्रस्तावित बोर्ड बैठक कोरम (गणपूर्ति) की कमी के कारण शनिवार को रद्द कर दी गई। इस बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया जाना…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने आगामी आम बजट में शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए विशेष प्रोत्साहन और ‘पीएम ई-ड्राइव’ योजना के तहत वाणिज्यिक परिचालन वाली इलेक्ट्रिक कारों को सहायता देने की मांग की है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा कि जीएसटी सुधारों, रेपो दर में कटौती और कर व्यवस्था में बदलाव जैसे सरकारी हस्तक्षेपों ने यात्री वाहन उद्योग में मांग को फिर से बढ़ा दिया है, लेकिन शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन अब भी बिक्री के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। चंद्रा ने बताया कि वस्तु…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का एक प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड के दावोस और ब्रिटेन की आगामी यात्रा के दौरान राज्य सरकार के ऊर्जा संक्रमण मॉडल को पेश करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सोरेन इस महीने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन का भी दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि झारखंड का प्रतिनिधिमंडल दावोस में वैश्विक ऊर्जा नेताओं, निवेशकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और नीति संस्थानों के साथ संवाद करेगा। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा…
