Author: News Desk

Jamshedpur: जिले में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अब तक संचालित विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियों की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने कहा कि यह माह-भर चलने वाला अभियान सड़क उपयोगकर्ताओं, प्रवर्तन एजेंसियों एवं समाज की साझा जिम्मेदारी को रेखांकित करता है, ताकि सभी के लिए सड़कें अधिक सुरक्षित बनाई जा सकें. सड़क…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई,साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. मुलाकात के दौरान राज्य में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने…

Read More

रांची चाहे प्रकृति प्रेमी हों, चाहे आध्यात्म की खोज, इतिहास में रुचि रखने वाले, रोमांच के शौकीन, सांस्कृतिक अनुभव चाहने वाले या सार्थक यात्राओं की तलाश में रहने वाले लोग। चिंतन हो या अन्वेषण, एकांत हो या सामूहिक अनुभव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड ऐसी ही यात्रा का आमंत्रण वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दुनिया को देगा। ऐसा आमंत्रण जो आत्मीय और चिरस्थायी है। जोहार से अपने मेहमानों का स्वागत करने वाले युवा झारखण्ड ने पर्यटन के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है, देशी-विदेशी पर्यटकों का मनपसंद डेस्टिनेशन अब 25 वर्ष का युवा झारखण्ड बन रहा है और निवेश…

Read More

जमशेदपुर, 17 जनवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा टाटा पिगमेन्टस लि. के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आज 802वें नेत्र शिविर के तहत नेत्र रोगियों की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके टीम ने 136 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच करवने के पश्चात 64 मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया, जिसमें आवश्यक जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह,…

Read More

● सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य नेताओं ने सरकार के खिलाफ बोला हमला जमशेदपुर। राज्य की औद्योगिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार चिंताजनक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। ध्वस्त होती विधि-व्यवस्था, बढ़ते आपराधिक घटना और शहर में हो रही अपहरण जैसी गंभीर वारदातों को लेकर आमजन में भय का माहौल है। इन हालातों के विरोध में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने शासन-प्रशासन के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर…

Read More

जमशेदपुर: जिला प्रशासन के सहयोग से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी के लिए आयोजित पुस्तक दान शिविर के प्रथम दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य नगर की सार्वजनिक पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम पाठकों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। शिविर के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में ज्ञानवर्धक पुस्तकों का दान किया। लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि शहर में शिक्षा, पठन-पाठन एवं ज्ञान-संवर्धन के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित हो रहा…

Read More

जमशेदपुर । जुगसलाई नगर पालिका स्थित पार्क में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ राहुल सिंह ने किया।  मानगो और जुगसलाई में उतारे जाएंगे प्रत्याशी बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने घोषणा की कि आजसू पार्टी आगामी मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी मानगो में मेयर और उपमेयर, जबकि जुगसलाई नगर…

Read More

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। उनकी मौजूदगी में मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) के शीर्ष पर पांच सुंदर कलश भी स्थापित किए गए। पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि श्री लक्ष्मीनीरायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लगातार चल रहा है। जीर्णोद्धार कार्य को गति देने और इस कार्य से आमजन को जोड़ने, केबुल कंपनी के पुनरुद्धार के मार्ग की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से ये पाठ कराए…

Read More

जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में आज छत्तीसगढ़, गुण्डरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद का आगमन हुआ, जमशेदपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ समाज का एक मात्र शैक्षणिक संस्थान को देखने की इच्छा उन्होंने जताई तो विद्यालय समिति के द्वारा अपने सभागार में अभी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शाल ओढ़कर,बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका और उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया, अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा की छत्तीसगढ़ी समाज…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत व नकद ईनाम होगा. उक्त बातें आज उन्होंने सोनारी विकास भवन (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन 21वां वर्ष है, जिसमे झारखंड के कोल्हान सहित रांची, तमाड़, खूंटी आदि जिलों सहित पश्चिम बंगाल व ओड़िशा के कई राज्यों…

Read More