Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जनवरी माह में संचालित गतिविधियों की दी विस्तृत जानकारी, नागरिकों से की सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने की अपील
Breaking News

Jamshedpur: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जनवरी माह में संचालित गतिविधियों की दी विस्तृत जानकारी, नागरिकों से की सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने की अपील

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: जिले में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है.

इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अब तक संचालित विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियों की जानकारी दी गई.

उपायुक्त ने कहा कि यह माह-भर चलने वाला अभियान सड़क उपयोगकर्ताओं, प्रवर्तन एजेंसियों एवं समाज की साझा जिम्मेदारी को रेखांकित करता है, ताकि सभी के लिए सड़कें अधिक सुरक्षित बनाई जा सकें.

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया . 02 जनवरी 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल एवं माला पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से जागरूक किया गया.

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

03 जनवरी 2026 को मानगो बस स्टैंड एवं साकची मिनी बस स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. 04 जनवरी 2026 को ढाबों एवं शराब दुकानों के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया. 05 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई. 06 जनवरी 2026 को पोटका एवं पटमदा क्षेत्र में ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. 07 एवं 16 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण एवं शहरी सड़कों पर कैट्स आई, रंबल स्ट्रिप्स, स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस तथा गड्ढों की मरम्मति जैसे सुधारात्मक कार्य किए गए.

08 जनवरी 2026 को पोटका थाना एवं पुटरू टोल प्लाजा के समीप सहायता मंच के माध्यम से नेक नागरिक जागरूकता अभियान चलाया गया. 09 जनवरी 2026 को टीआरएफ कंपनी एवं नुवाको सीमेंट प्लांट के समीप गुड सेमेरिटन स्कीम एवं हिट एंड रन मुआवजा सहायता शिविर आयोजित किया गया.

10 जनवरी 2026 को घाटशिला, बहारागोड़ा एवं चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया. 11 जनवरी 2026 को रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप इंस्टॉलेशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया.12 जनवरी 2026 को बारीडीह चौक एवं बिरसा मुंडा गोलचक्कर, बिरसानगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश दिया गया.

13 जनवरी 2026 को डिमना पार्किंग एवं मानगो मध्य विद्यालय, चेपापुल में स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई. 14 जनवरी 2026 को बर्मामाइंस में नुक्कड़ नाटक एवं नारगा ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. 15 जनवरी 2026 को बोड़ाम प्रखंड में विशेष दूतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें. साथ ही जिम्मेदार ड्राइविंग, लेन अनुशासन तथा यातायात संकेतों एवं चिन्हों के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया.

उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं और ड्राइविंग व्यवहार में किया गया एक छोटा सा सकारात्मक बदलाव भी बहुमूल्य जीवन बचा सकता है. सामूहिक प्रयास एवं जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, चोटों एवं मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group