Author: News Desk

Malda. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, उन्होंने यहां से गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की वापसी को डिजिटल रूप से हरी झंडी भी दिखाई। इस मौके पर, प्रधानमंत्री ने ट्रेन के अंदर बच्चों और स्कूल छात्रों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में एक लड़के को मोटर पंप चोरी करने के संदेह में एक समूह ने पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर बुरमु थाना अंतर्गत चाया गांव के निवासी 19 वर्षीय विक्की नायक के रूप में हुई है। बुरमु थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि लड़के को मोटर पंप चोरी करने के शक में गांववालों के एक समूह ने पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद, पंचायत की एक बैठक आयोजित की…

Read More

Chaibasa/Khunti. झारखंड के खूंटी जिले में इस महीने की शुरुआत में एक ग्राम प्रधान की हत्या के विरोध में बंद के आह्वान के बीच शनिवार को आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी बहुल जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए जगह-जगह टायर जलाए। झारखंड बंद का व्यापक असर शनिवार सुबह खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा और गुमला जिलों में देखने को मिला। इन क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों से सार्वजनिक परिवहन नदारद रहा। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्कूल भी बंद रहे।…

Read More

New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल तक यूपीआई के जरिये अपनी भविष्य निधि से निकासी कर सकेंगे और वह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस योजना में सदस्यों का कुछ हिस्सा न्यूनतम राशि के रूप में सुरक्षित रहेगा, जबकि शेष राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी। ईपीएफओ सदस्य अपनी कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से अपने यूपीआई पिन का इस्तेमाल कर सुरक्षित लेनदेन कर सकेंगे। धनराशि बैंक खाते में आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक भुगतान, एटीएम या…

Read More

Ranchi झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि के मद्देनजर एक परामर्श जारी करते हुए सभी जिलों के सिविल सर्जन को सतर्कता बढ़ाने और निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि झारखंड में अब तक निपाह का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है लेकिन प्रभावित क्षेत्रों से लोगों की आवाजाही संभावित खतरा पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि रोग की अत्यधिक संक्रामक प्रकृति और इसकी उच्च मृत्यु दर को देखते हुए…

Read More

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। यहां चांडिल थाना क्षेत्र में घोड़ानेगी सुवर्णरेखा पुल पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। मृतकों की पहचान चांडिल के नारागाडीह निवासी धनंजय सरदार व सुमन सिंह सरदार के रूप की गयी है। घायल की पहचान नारगाडीह निवासी ठाकुर सिंह सरदार है। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक से तीन युवक चांडिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गये। पुलिस…

Read More

Mumbai. प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को निवेशकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह नौ बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30…

Read More

Ranchi.आदिवासी नेता और पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का ऐलान किया। संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हाथों में जलती मशाल और नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सुभाष कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित देव विल्ला के एक फ्लैट में छापामारी कर चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि उक्त फ्लैट में लंबे समय से देह व्यापार का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी शरीफ अली एवं अन्य…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम गठित कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव…

Read More