Author: News Desk

Jamshedpur: आदित्यपुर में आयोजित दो दिवसीय डिफेंस एक्सपो सह राज्य स्तरीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का शुभारंभ रक्षा राज्य मंत्री ने किया. एक्सपो में सेना से जुड़े अधिकारी और एमएसएमई से जुड़े लोग शामिल हुए. इस मौके पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश में चार करोड़ एमएसएमई इकाई हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में मात्र 16 हजार एमएसएमई ही डिफेंस सेक्टर से जुड़े हुए हैं. पीएम मोदी का विजन है कि देश के अधिक से अधिक एमएसएमई इकाई और स्टार्टअप को डिफेंस सेक्टर के साथ जोड़ा जाए. झारखंड में खनिज और…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में  प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी. शुक्रवार को सुबह होते ही भारी पुलिस बल, रेलवे प्रशासन और दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्टेशन के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू हुआ. जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़ा, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई अस्थायी दुकानें और निर्माण मलबे में तब्दील हो गए. प्रशासन की यह कार्रवाई रेलवे भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के उद्देश्य से की गई. जानकारी के अनुसार, स्टेशन के सामने लीज की जमीन पर बनी करीब 60 से अधिक दुकानें और ढांचे लंबे…

Read More

JAMSHEDPUR पुतरू गांव में हुई एक जघन्य हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने इसे सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया है। शुक्रवार को पुतरू गांव एवं आसपास के ग्रामीणों ने उपायुक्त जमशेदपुर और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के नाम थाना प्रभारी, गालुडीह को एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। CSC सेंटर में हुई निर्मम हत्या ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 12 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुतरू गांव निवासी तारापदो महतो की खड़िया कॉलोनी स्थित उनके CSC सेंटर में…

Read More

JAMSHEDPUR । झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  हिदायतुल्लाह खान एवं उपाध्यक्ष  प्राणेश सॉलोमन ने जमशेदपुर परिसदन में जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग ने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विभागों मे चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों को उनके जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया एवं पूर्ण रूप से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की। समीक्षा बैठक से पूर्व आयोग द्वारा अयोजित जनसुनवाई में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने…

Read More

Jamshedpur:माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ  बैठक की. W.P. (PIL) no. 2078 /2018 (राकेश कुमार झा बनाम झारखंड राज्य) वाद में दिनांक 14 जनवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन सुनिश्चित करने के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई . वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सह अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम  कृष्ण…

Read More

जमशेदपुर। रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आगमन शुक्रवार को जमशेदपुर में हुआ। एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे संजय सेठ का जमशेदपुर परिसदन में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत किया। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को बधाई देकर सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। जमशेदपुर परिसदन में कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा, सुबोध झा,…

Read More

जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा चापानल अधिष्ठापन, जमीन अतिक्रमण, झारखंड आंदोलनकारी हेतु प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत, गुमशुदा नाबालिग पुत्र के खोजबीन, भूमि विवाद, गन लाइसेंस ट्रांस्फर, सड़क निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना का लाभ, नाली निर्माण, विधवा पेंशन समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए। उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (टीएसजेडएस) ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में उत्साह और सामूहिक सहभागिता की भावना के साथ अपना 36वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस सोसाइटी की स्थापना 16 जनवरी 1990 को स्वर्गीय श्री रूसी मोदी द्वारा की गई थी, जो वन्यजीव संरक्षण, शिक्षा और जन सहभागिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग समारोह के साथ हुई, जिसे संयुक्त रूप से टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के निदेशक डॉ. नईम अख्तर तथा टीएसजेडएस के एचआर सदस्य विकास कुमार ने संपन्न किया। इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर। कभी देश के सबसे सुरक्षित और सुव्यवस्थित औद्योगिक शहरों में गिने जाने वाला जमशेदपुर आज गंभीर कानून-व्यवस्था संकट से जूझ रहा है। हाल ही में शहर में एक प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने के बेटे के दिनदहाड़े अपहरण की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ा हमला बोला है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिनदहाड़े अपहरण की घटना प्रमाण है कि जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उनमें पुलिस का कोई भय नहीं…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रतिनिधिमंडल केरव गांधी के अपहरण के वारदात को लेकर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक से अपहरण मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को अवगत कराया कि मीडिया में फिरौती एवं 48 घंटे के अल्टीमेटम से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद परिजनों और शहरवासियों की बेचैनी और बढ़ गई है।…

Read More