Author: News Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं ने शहरवासियों को भय के साये में जीने को मजबूर कर दिया है। सोनारी के सीएच एरिया में प्रतिष्ठित व्यवसायी के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। लौहनगरी जमशेदपुर की गिरती कानून-व्यवस्था और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतरने का एलान किया है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के समक्ष आक्रोश-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि अपराधियों…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर हाल में की गई पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया ‘‘पूर्व नियोजित’’ प्रतीत होती है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने निदेशालय की ओर से दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसी को मामले में केंद्रीय गृह सचिव को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। अदालत ने केंद्रीय गृह सचिव को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय और उसके अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)/सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) या किसी अन्य अर्द्धसैनिक बल को तैनात करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति द्विवेदी…

Read More

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव…

Read More

New Delhi. चांदी के वायदा भाव में पांच सत्र की रिकॉर्ड तोड़ तेजी शुक्रवार को समाप्त हो गई और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं सोने की कीमतें घटकर 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। निवेशकों का कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर मुनाफावसूली करना इसकी मुख्य वजह रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,027 रुपये या 1.38 प्रतिशत टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 9,890 लॉट का कारोबार हुआ। चांदी का भाव बृहस्पतिवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.44 अंक चढ़कर 83,726.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.65 अंक की बढ़त के साथ 25,743.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर में करीब पांच प्रतिशत का उछाल आया। टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक के शेयर में भी तेजी रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे।

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची कार्यालय पर छापेमारी के खिलाफ संघीय एजेंसी ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय का रुख किया। ईडी ने झारखंड उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में कार्यालय में छापेमारी की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध किया और पुलिस द्वारा संघीय एजेंसी के कामकाज में ‘प्रत्यक्ष हस्तक्षेप’ का आरोप लगाया है। पुलिस दिन में रांची स्थित ईडी परिसर में दाखिल हुई थी और तलाशी एवं जब्ती अभियान चलाया था। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ( पीएचईडी) के कर्मी संतोष द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने…

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने हाई स्कूल शिक्षकों के 3,704 पदों को सरेंडर करने के मामले में राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जवाब तलब किया है। गुरुवार को लीला मुर्मू एवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से पूछा कि क्या इन पदों को स्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है या वर्तमान में योग्य अभ्यर्थियों के अभाव में इन्हें केवल खाली रखा गया है। कोर्ट ने इस संबंध में आठ सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। क्या है पूरा मामला: प्रार्थियों की ओर से पक्ष रखते हुए…

Read More

Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय राज्य सिविल सेवा परीक्षा में हुए भारी अनियमितता के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस ईसीआईआर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा नामित कुल 60 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें जेपीएससी के पूर्व शीर्ष अधिकारियों से लेकर बेईमानी से चयनित हुए अधिकारी शामिल हैं। ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों की जांच की जाएगी। आरोप है कि अयोग्य उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित करवाने के लिए रिश्वत…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि करीब पांच करोड़ रंगदारी का डिमांड परिजनों से की गयी है. इंडोनेसिया के फोन नंबर +6283194765544 से आया है, जिसमें रंगदारी की मांग की गयी है। पांच करोड़ रुपये के डिमांड को लेकर यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं आये तो बेटे की जिंदगी नहीं बच पायेगी. इसके बाद से परिजन काफी दबाव में है और पुलिस…

Read More

Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ में गजानन फेरो प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में ब्रिक लाइनिंग के दौरान 40 से 45 फीट की चिमनी से गिरने से उत्तरप्रदेश के सहारणपुर के दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है और शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पावर प्लांट की चिमनी के अंदर सेरेमिक ब्रिक लाइनिंग का कार्य चल रहा था। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शारदा हेड़ी गांव निवासी सुलेमान के पुत्र सादिक (22) एवं आस मोहम्मद के पुत्र इस्तकार (25) के रूप में की गई है। इस घटना पर झारखंड नवनिर्माण अभियान…

Read More