Author: News Desk

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के राजू बगान निवासी ओम प्रकाश नारायण के घर हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में सुलझा ली है। 8 और 9 जनवरी की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, कीमती जेवरात और करीब 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित ने परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार उर्फ पांडे, संजय कुमार उर्फ गबरू और विकास महतो उर्फ बुलेट शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिरगीपुर निवासी अजय सिंह उर्फ अजय बालमिकी उर्फ मोटा 29 को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा दो पीस जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में बिरसानगर थाना के एसआई लाल चंद बेदिया के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दस तीस बजे सूचना मिली कि हुरलूंग…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला देखने गए करीब 40 लोग घर लौटते समय गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची विनता मुंडा की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे और उनके परिजन घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, सभी लोग 407 गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे. निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के पास किसी कारणवश वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया. इससे वैन असंतुलित हो गई और उसमें सवार लोग सड़क पर…

Read More

जमशेदपुर। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के अंतर्गत आगामी 2 फरवरी 2026 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), चाकुलिया में किया जाना है। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार अबतक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 1560 लोगों की स्क्रीनिंग में…

Read More

JAMSHEDPUR सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (सीपीएल) जो दिनांक 13 जनवरी एवं 14 जनवरी से Tube Makers Club Ground में खेला जा रहा था इसका फाईनल मैच शाम 07.00 बजे से शुरू हुआ जो पी.एस.टी.-11 और पीआरडब्ल्यू-11 के बीच खेला गया जिसमें पी.एस.टी.-11 ने 134 रन से जीत दर्ज की। फाईनल मैच के मैन ऑफ द मैच विकास अग्रवाल रहे। यह जानकारी अध्यक्ष मानव केडिया एवं मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने संयुक्त रूप से दी। मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि समापन समारोह रात 8.30 बजे से Tube Makers…

Read More

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाकृष्ण मिशन स्कूल के समीप युवक की गला धारदार हथियार से रेतकर निर्मम हत्या की गई। बाद में शव की पहचान गोविंदपुर निवासी अजय श्रीवास्तव (26) के रूप में हई। इसी टेल्को क्षेत्र में बीते दिनों एक अन्य युवक की भी चापड़ मारकर हत्या की जा चुकी है। इसी बीच, जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला प्रशासन और झामुमो–कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है। संजीव सिन्हा ने…

Read More

हाजीपुर |  यात्रियों की सुविधा और आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर 05 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। ये सभी ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी और लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक एवं किफायती बनाएंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों का उद्घाटन विशेष (Inaugural Special) के रूप में 17 एवं 18 जनवरी 2026 से परिचालन किया जाएगा। नियमित परिचालन की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। 1. गाड़ी सं. 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का…

Read More

जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और झारखंड में भाजपा जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव उन्हें कार्यकर्ताओं…

Read More

जमशेदपुर। जिला योजना समिति की कार्यकारिणी की बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त, डीटीओ समेत तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे । बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के घटनोत्तर स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया । साथ ही जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राप्त राशि से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त योजनाओं के अनुमोदन के…

Read More

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर गुरुवार को जोरदार प्रहार किया है। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अगर नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों में गति नहीं आई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। नेताओं ने अपना भाषण नागरिक सुविधाओं की बदहाली, होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि, पेयजल संकट, साफ-सफाई, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट आदि पर केंद्रित रखा। जदयू के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जबरदस्त प्रहार किये। धरना कार्यक्रम में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू…

Read More