Ranchi. झारखंड हाई कोर्ट ने जमशेदपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) को शहर के 24 चिन्हित अवैध निर्माणों को एक माह के भीतर तोड़ने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन को 25 फरवरी 2026 तक इस आदेश का अनुपालन कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह मामला राकेश झा द्वारा दायर की गई एक जनहित याचिका से जुड़ा है। अदालत के आदेश के बाद साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हड़कंप…
Author: News Desk
New Delhi. वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक ‘संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ पेश किया है। इसका मकसद एक ही खाते के तहत बैंकिंग और बीमा लाभों सहित व्यापक सेवाएं मुहैया कराना है। इस उत्पाद के तीन मुख्य भाग हैं – बैंकिंग, बीमा और कार्ड, जो इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक ही स्थान पर मिलने वाला वित्तीय समाधान बनाता है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ”वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ शुरू करने…
Hazaribag. झारखंड में हजारीबाग जिले के हबीबी नगर इलाके में बुधवार को हुए विस्फोट में एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। सदर पुलिस थाने के एसडीपीओ अमित कुमार आनंद ने कहा, “हबीबी नगर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने कहा, ‘‘विस्फोट की प्रकृति और प्रकार का पता लगाने के लिए…
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष, दर्जनों कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा, आध्यात्मिकता और जनसंपर्क का सुंदर समन्वय देखने को मिला। सुबह बेला में राकेश्वर पांडे ने अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत वे बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थकों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें पगड़ी धारण कराई तथा अंगवस्त्र, शॉल और पुष्पगुच्छ…
रांची झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत के लिए एक टर्निंग प्वाइंट का संकेत है। देश के खनिजों से संपन्न राज्यों में झारखण्ड अग्रणी स्थान रखता है। यहां कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम और क्रिटिकल मिनरल्स के व्यापक भंडार हैं, जो भारत के औद्योगिक, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र और आदिवासी बहुलता के कारण सतत एवं समावेशी विकास झारखण्ड की विकास यात्रा का मूल आधार है। ऐसे में झारखण्ड के लिए दावोस केवल औपचारिक भागीदारी…
bilaspur दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह भारतीय रेल की माल परिवहन व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 जनवरी 2026 तक मात्र 288 दिनों में 150 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग कर भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। अब तक यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (DHN Division) के नाम था, जिसने 289 दिनों में 150 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य प्राप्त किया था। वहीं, बिलासपुर…
मांग: स्वर्णरेखा महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करे सरकार 10000 से ज्यादा लोग आए मेला में रांची। युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्णरेखा महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सर्वप्रथम स्वर्णरेखा नदी के उद्गमस्थल रानीचुआं में नदी का विधिविधान के साथ पूजन किया गया। पूजन में युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के अध्यक्ष तापेश्वर केशरी, हेमंत केशरी, संदीप राज, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, बांदे ओरांव, दौलत राम केशरी, बजरंग महतो, रवि केशरी, अशोक ठाकुर, पूनम देवी, दीपक सिंह, शीला देवी, उमेश महतो,…
Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने गालूडीह थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई सनसनीखेज हत्या का सिलसिलेवार खुलासा कर दिया. सीएससी केंद्र संचालक तारापदो महतो की गोली मारकर हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपी विकास दुबे और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा भी जब्त किया है. पुलिस जांच के अनुसार, आपसी विवाद इस हत्या का मुख्य कारण है. पूछताछ में आरोपी स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने पूर्व में भी तारापदो की हत्या का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे. आखिरकार 12 जनवरी को योजना के तहत गोली मार दी.…
Jamshedpur. बिरसानगर जोन नंबर तीन के पुलिया के पास 20 फीट लंबा विशाल अजगर सांप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बस्ती क्षेत्र में इतने बड़े अजगर को देख स्थानीय लोग दंग रह गए. सांप की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को बुलाया. स्नैक कैचर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उस विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. शहर में स्नैक कैचर विभिन्न प्रकार के सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ने का काम करते हैं, लेकिन बस्ती जैसे घनी आबादी वाले इलाके में 20…
Jamshedpur.जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत इंदर सिंह एरिया में एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने सुबह कचरा फेंकने के दौरान शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर खून के काफी धब्बे मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या उसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मृतक की…
