Author: News Desk

Ranchi. झारखंड प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने बुधवार दोपहर उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले पार्टी के संगठन पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ आदित्य साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आदित्य की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1980 में ओरमांझी के कुचू गांव के बूथ कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई आदित्य की राजनीतिक यात्रा बुधवार को प्रदेश…

Read More

Ranchi. रांची के धुर्वा इलाके से 12 दिन पहले लापता हुए दो भाई-बहनों को बुधवार को झारखंड के रामगढ़ जिले में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। दोनों बच्चे दो जनवरी को अपने घर के पास एक किराने की दुकान पर जाने के बाद लापता हुए थे। बच्चों की उम्र चार वर्ष और पांच वर्ष है। उन्हें वापस लाने के लिए रांची से एक पुलिस टीम रामगढ़ भेजी गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दोनों भाई-बहनों को आज अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, अपहरणकर्ताओं…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरा झारखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का 9.3 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आज से शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इनमें रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, खूंटी व पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शीतलहरी का प्रकोप 16 जनवरी तक रहने की संभावना…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की बिक्री वर्ष 2026 में करीब 10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है और इसमें एसयूवी खंड की भूमिका अहम रहने की संभावना है. कंपनी ने एसयूवी खंड पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ‘पंच’ को नए अवतार में पेश किया. टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प से लैस इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है. इस संदर्भ में चंद्रा ने कहा कि वर्ष 2026 कंपनी के लिए उत्पादों…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले पांच वर्षों में आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर मंगलवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को ‘भारी मुआवजा’ देने का आदेश देगा. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए कुत्ता प्रेमियों और उन्हें खाना देने वालों को भी जिम्मेदार और जवाबदेह ठहराया जाएगा. न्यायमूर्ति नाथ ने कहा, ‘कुत्तों के काटने से बच्चों या बुजुर्गों की मृत्यु या चोट के…

Read More

New Delhi. अनुशासित और लंबी अवधि के संपत्ति सृजन को लेकर निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड निवेश 2025 में 3.34 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले एसआईपी से 2024 में 2.68 लाख करोड़ रुपये और 2023 में 1.84 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया था. आनंद राठी वेल्थ के संयुक्त सीईओ फिरोज अजीज ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों ने लगातार बाजार की गिरावट का उपयोग अधिक निवेश करने के अवसर के…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखी गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53.88 अंक टूटकर 83,573.11 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 16.55 अंक फिसलकर 25,719.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में,…

Read More

Ranchi. रांची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले 13 दिनों से लापता हुए भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है. साथी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. दोनों बच्चे रामगढ़ एसपी के पास सुरक्षित हैं और उन्हें रांची लाया जा रहा है.

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को आरपीएफ ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही से रेलवे में चोरी हजारों की संपत्ति भी आरपीएफ ने बरामद कर ली। बताया जाता है कि 9 जनवरी को सीनी स्टेशन के पास सिग्नल तार काटने एवं अन्य सामान चोरी करने में आरपीएफ ने पांच लोगों को पकड़ा था। इसमें सुखराम जामदा, मनोज सामद, मंगल जामुदा, सूरज गोडसरा और संजय महतो शामिल हैं। दूसरी ओर, टाटानगर आरपीएफ ने 12 जनवरी को जुगसलाई में रेलवे काटने के तीन आरोपियों को…

Read More

Ranchi. झारखंड में बालू घाटों की नीलामी और उनके आवंटन को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब समाप्त हो गई है। झारखंड उच्च न्यायालय ने पेसा कानून से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद बालू घाटों के आवंटन पर पूर्व में लगाई गई रोक को हटा दिया है। इसके साथ ही राज्य में बालू घाटों की नीलामी के बाद आवंटन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग की ओर से अदालत को जानकारी दी गई कि झारखंड में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार)…

Read More