Author: News Desk

जमशेदपुर। बागूनहातु स्थित हो समाज भवन प्रांगण में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की एक एक कंबल का दान, बचा सकता है किसी की जान, सर्दी में अपनों के साथ-साथ, जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान।” दिनेश कुमार ने कहा की जरूरतमंदो की सेवा करना समाज के प्रति हमारा दायित्व है। भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम लगातार जारी…

Read More

Ranchi. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है।अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और जन जागरूकता को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निपाह वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर बहुत अधिक होती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है इसलिए इसके मामलों में केंद्र सरकार को तत्काल सूचना देना आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में कड़ी निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली और जन जागरूकता कार्यक्रम…

Read More

Ramgarh. मध्य प्रदेश निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के रामगढ़ जिले में लगभग 80 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को बरकाना रेलवे स्टेशन पर शक्ति पुंज एक्सप्रेस के जनरल कोच में नियमित जांच के दौरान उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सामान को ट्रेन में एक कपड़े के बंडल में ले जाया जा रहा था और इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 39.85 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मादक पदार्थ और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के…

Read More

Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गोला पुलिस थाना क्षेत्र में रामगढ़-बोकारो राजमार्ग के किनारे चोदारू घाटी के पास आलू के खेत से हाथी का शव बरामद किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के. सिंह ने कहा, वयस्क हाथी के शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी की मृत्यु किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई होगी।अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक…

Read More

Rourkela. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत झारसुगुडा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह ओवरहेड उपकरण में खराबी आ जाने से आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि ओवरहेड उपकरण (ओएचई) तारों, इंसुलेटरों और सहायक संरचनाओं की एक प्रणाली है जो ट्रेनों में उच्च-वोल्टेज बिजली संचारित करती है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बज कर करीब 10 मिनट पर लगी आग स्टेशन की इमारत के कई कमरों में फैल गई। आग इतनी विकराल थी…

Read More

Jamshedpur. आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 14 और 17 जनवरी को चांडिल से बदला जाएगा ट्रेन को पुरुलिया के बजाय मुरी और गुंडा बिहार होकर चलाने की तैयारी है. टाटानगर-आसनसोल की दो मेमू ट्रेने 13 और 17 जनवरी को आद्रा स्टेशन से अप-डाउन कराया जाएगा. वहीं, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12, 14, 16 और 18 जनवरी को बोकारो तक ही चलाई जाएगी. इससे झारखंड और पं. बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी. रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक नौ ट्रेनों को जहां रद्द किया गया है, वहीं 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट…

Read More

New Delhi  प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को निवेशकों को सोशल मीडिया मंच पर अपने सीईओ का एक ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित होने के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है. इस वीडियो में सीईओ को शेयरों की सिफारिश और निवेश की सलाह देते हुए दिखाया गया है. शेयर बाजार ने कहा कि यह वीडियो अनधिकृत और धोखाधड़ीपूर्ण है और उसके अधिकारियों को किसी भी प्रकार के शेयर के बारे में सलाह देने की अनुमति नहीं है. शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि बीएसई लिमिटेड के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग मंच पर एक…

Read More

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 अंक पर पहुंच जबकि एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,899.80 अंक पर पहुंच गया. दोनों बाजारों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,627.36 अंक पर और निफ्टी 74.30 अंक फिसलकर 25,716.70 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा…

Read More

New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी जो रविवार का दिन है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह घोषणा की. सीतारमण का यह नौवां बजट होगा, जो पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा प्रस्तुत 10 बजट से एक कम है. संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ होगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत कर सकती हैं. वह एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी, जिसे सरकार…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव 13 जनवरी को रांची में होगा. पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. भाजपा ने पहले ही केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को झारखंड के लिए पार्टी का राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. वह इस चुनाव की निगरानी करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से अपराह्न…

Read More