Author: News Desk

New Delhi  प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को निवेशकों को सोशल मीडिया मंच पर अपने सीईओ का एक ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित होने के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है. इस वीडियो में सीईओ को शेयरों की सिफारिश और निवेश की सलाह देते हुए दिखाया गया है. शेयर बाजार ने कहा कि यह वीडियो अनधिकृत और धोखाधड़ीपूर्ण है और उसके अधिकारियों को किसी भी प्रकार के शेयर के बारे में सलाह देने की अनुमति नहीं है. शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि बीएसई लिमिटेड के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग मंच पर एक…

Read More

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 अंक पर पहुंच जबकि एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,899.80 अंक पर पहुंच गया. दोनों बाजारों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,627.36 अंक पर और निफ्टी 74.30 अंक फिसलकर 25,716.70 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा…

Read More

New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी जो रविवार का दिन है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह घोषणा की. सीतारमण का यह नौवां बजट होगा, जो पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा प्रस्तुत 10 बजट से एक कम है. संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ होगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत कर सकती हैं. वह एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी, जिसे सरकार…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव 13 जनवरी को रांची में होगा. पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. भाजपा ने पहले ही केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को झारखंड के लिए पार्टी का राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. वह इस चुनाव की निगरानी करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से अपराह्न…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के बीच जुगसलाई ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात बदमाशों ने रेलवे के बैटरी रूम का अहम केबल काटकर चोरी कर लिया। केबल कटते ही पूरे सेक्शन का सिग्नल सिस्टम अचानक फेल हो गया, जिससे अप–डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इस घटना का सीधा असर मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनों समेत कुल 10 ट्रेनों पर पड़ा, जो अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से तकनीकी टीम और आरपीएफ को मौके पर भेजा गया। रेलवे कर्मचारियों ने…

Read More

Ranchi. झारखंड में पिछले कई वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए चुनावी कार्यक्रम के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अपनी औपचारिक सहमति दे दी है। इसके साथ ही अब राज्य के 48 नगर निकायों में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के कड़े रुख और 31 मार्च तक चुनाव संपन्न कराने के आदेश के बाद, आयोग ने 28 फरवरी तक ही पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य रखा है। 27 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना तय कार्यक्रम के अनुसार, निकाय चुनाव की विधिवत अधिसूचना 27 जनवरी को…

Read More

Ranchi. रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2-2 लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो…

Read More

Chakardharpur. कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कथावाचक भागवताचार्य श्री कृष्ण शुभम महाराज की मौत चलती ट्रेन में शौचालय के दरवाजे के सामने गिरने से हो गई। वे 31 साल के एक युवा कथावाचक के रूप में छत्तीसगढ़ में प्रसिद्द थे और वह छत्तीसगढ़ के राजानंदगांव के निवासी थे। ट्रेन में सफर के दौरान हुई मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि कथावाचक भागवताचार्य श्री कृष्ण शुभम महाराज ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में 11 जनवरी को शाम 5:50 में सवार हुए थे और वह पश्चिम बंगाल…

Read More

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह पंचायत स्थित जोबा गांव में सोमवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित पारंपरिक काड़ा (भैंसा) लड़ाई प्रतियोगिता एक भयानक त्रासदी में बदल गई। मैदान में दो ताकतवर भैंसों की भिड़ंत के दौरान एक उग्र भैंसा अनियंत्रित होकर दर्शक दीर्घा की ओर दौड़ पड़ा। भागने की आपाधापी में भैंसे ने वहां खड़े एक पिता को अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। उनके नाबालिग बेटे को भी बुरी तरह रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोबा गांव…

Read More

Galudih. घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतरू गांव निवासी उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने खड़िया कालोनी स्थित उनके प्रज्ञा केंद्र में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लगभग दो वर्ष से वहं प्रज्ञा केंद्र का संचालन कर रहा था। सोमवार को मकर पर्व को लेकर देर रात आठ बजे तक प्रज्ञा केंद्र के जरिए ग्रामीण महिलाएं पैसे की निकासी के लिए जुटी थी। केंद्र में आनलाइन राशि उठाव को लेकर महिलाओं की भीड़ थी।इसी क्रम में दो नकाबपोश अपराधी बाइक में प्रज्ञा केंद्र पहुंचे थे। केंद्र में तारापद…

Read More