Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाने में तैनात हवलदार सागर हेंब्रम का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, हवलदार सागर हेंब्रम वर्तमान में कपाली थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे और कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर अपने पैतृक गांव कुचाई आए हुए थे।मृतक की पत्नी विषंगी हेंब्रम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात अचानक उनके पति की तबीयत बिगड़ने लगी। इससे पहले कि परिजन उन्हें किसी अस्पताल ले जा पाते या चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो पाती, घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। हवलदार की अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव…
Author: News Desk
Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगमा साप्ताहिक हाट से चार माह के मासूम बच्चे की चोरी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. परिजनों की सूचना पर जमशेदपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 14 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के हवाले कर दिया. इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है. जानकारी के अनुसार, ढेंगमा हाट में खरीदारी के दौरान बच्चा अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने घबराकर कोवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम…
Garhwa. गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेलचंपा गांव के पास अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क किनारे पिचक कर रह गई। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क में और वृद्धि की आशंकाओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों के मनोबल में गिरावट आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 455.35 अंक टूटकर 83,120.89 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 135.35 अंक फिसलकर 25,547.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एक्सिस…
Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई, जहां राज्य के आठ जिलों में…
Kolkata. अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर का खेल शेष रहते टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज ओपन का ओपन वर्ग का खिताब जीत लिया जबकि रविवार को यहां भारत के निहाल सरीन उप विजेता रहे. महिला वर्ग में अमेरिका की कारिसा यिप ने रोमांचक प्ले ऑफ में खिताब जीता. भारत की वंतिका अग्रवाल उप विजेता रहीं. ओपन वर्ग में वेस्ली सो ने 12 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया जबकि सरीन के नाम 11 अंक रहे. भारत के ही अर्जुन एरिगेसी 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वेस्ली सो ने भारत के…
Ramgarh. रामगढ़ जिले में चोरी के संदेह में सात साल के एक बच्चे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई. इस वीडियो में नाबालिग के हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं, उसे पीटा जा रहा है. यह घटना नौ जनवरी को पतरातू थाना क्षेत्र की डीजल कॉलोनी में हुई. आरोपी की पहचान बबलू प्रसाद उर्फ टीकाधारी के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को पकड़ा गया. पतरातू थाना…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के घंटों लेट चलने की समस्या पर डीआरएम तरुण हुरिया ने चौंकाने वाले खुलासे किए। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों की लेटलतीफी का मुख्य कारण मंडल में लगातार हो रही सिग्नलिंग उपकरणों की चोरी है। चोरों के इस आतंक ने न केवल परिचालन को प्रभावित किया है, बल्कि सुरक्षित सफर पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। डीआरएम ने बताया कि मंडल के आदित्यपुर, गम्हरिया, बंडामुंडा, सीनी और डांगुवापोसी जैसे संवेदनशील इलाकों में सिग्नल सिस्टम के साथ खिलवाड़ हो रहा है। डीआरएम ने कहा कि अगर चोरी के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम ने गलत…
Ranchi. झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संप्रग काल के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को वीबी-जी-राम जी कानून से बदलने के विरोध में 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को एक दिन का उपवास रखा. कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता रांची के मोराबादी मैदान में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे. कमलेश ने बताया कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी और डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के समीप भूख हड़ताल पर बैठकर वीबी–जी राम जी योजना को वापस लेने…
Chaibasa. चाईबासा के लुपुंगुटू इलाके में एक 18 वर्षीय छात्रा अर्पित सुमन पुरती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अर्पित महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी और वर्तमान में अपने जीजा के घर रह रही थी। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। उस समय अर्पित अपने कमरे में अकेली थी, जबकि घर के अन्य सदस्य बरामदे में बैठकर टीवी देख रहे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो देखा कि अर्पित फंदे से लटकी हुई है। यह देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की…
