Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: गढ़वा में भीषण सड़क हादसा; स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गये शव
    Breaking News

    Road Accident: गढ़वा में भीषण सड़क हादसा; स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गये शव

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेलचंपा गांव के पास अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क किनारे पिचक कर रह गई। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

    हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्कॉर्पियो में चारों युवक बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंची गढ़वा पुलिस ने कटर मशीन की मदद से वाहन को काटकर काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार और रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। चार युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांवों में पहुंची, वहां मातम पसर गया।

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    सगाई समारोह से लौट रहे थे चारों युवक
    मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र अंतर्गत लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र बादल पासवान (20) और अशोक पासवान के पुत्र बिक्की कुमार (18) के रूप में हुई है।

    सभी आपस में रिश्तेदार थे। जानकारी के अनुसार चारों युवक स्कॉर्पियो वाहन से बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे, जहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी घर लौट रहे थे, तभी बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bodies were removed using a gas cutter. Road Accident: Horrific road accident in Garhwa; four young men from the same family died in a collision between a Scorpio and a truck Road Accident: गढ़वा में भीषण सड़क हादसा; स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत गैस कटर से काटकर निकाले गये शव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group