Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पिता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा “आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।”…
Author: News Desk
Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से विष्णुपुर निवासी राजकुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। देर रात हुई इस घटना की जानकारी परिजनों को सुबह दी गई, जिसके बाद वे टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने देखा कि राजकुमार का शव वहां पड़ा हुआ है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा…
Jamshedpur. भुईंयाडीह बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बस स्टैंड गोलचक्कर के पास शनिवार को हुए हादसे में पहले पति की मौत हुई थी, जबकि अब इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाला विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नीलम शर्मा के रूप में हुई है। पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूबा हुआ है। मोहल्ले…
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – बाबा आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके आदर्श ,विचार, संघर्ष, त्याग और बलिदान हमेशा जीवंत रहेंगे ===================== ◆ मुख्यमंत्री ने नौजवानों से कहा- हम गुरुजी के सिपाही हैं, आप एक कदम बढ़े, सरकार आपको 10 कदम आगे ले जाएगी, ये वादा है ===================== ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे पूर्वजों ने अलग राज्य दिया, इसे सजाने संवारने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है ==================== ◆ मुख्यमंत्री ने नौजवानों से कहा- योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएं =================== ◆ मुख्यमंत्री ने कहा-झारखंड देश का पहला…
jamshedpur प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 के तीसरे दिन के सत्रों की शुरुआत के पहले दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि देकर हुई। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त सहित सभी साहित्यकार उपस्थित थे। शिशिर के अलसायी रविवार की सुबह पूर्वी सिंहभूम साहित्योत्सव 2026 के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र में अनुकृति उपाध्याय से यदुवंश प्रणय की ‘Two languages One Inner World’ विषय के बहाने अनुकृति के जीवन संदर्भों और रचना प्रक्रिया पर गर्मजोशी से की गई बातचीत से सभागार का माहौल कॉफी के पहले घूंट की तरह अनन्य ऊर्जा…
रांची। मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के प्रथम मैच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जो हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के माध्यम से झारखंड में हॉकी खेल को नई गति मिलेगी तथा युवा…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नव-निर्वाचित सभी जिला अध्यक्षों के स्वागत समारोह सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भी सहभागिता की। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में राज्य में शीघ्र प्रारंभ होने वाले एसआईआर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने अभियान को…
BILASPUR रेल संरक्षा एवं परिचालन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर–जयरामनगर रेलखंड में ‘कवच’ लोकोमोटिव ट्रायल का शुभारंभ किया गया है। यह ट्रायल ब्लॉक सेक्शन में स्थापित प्रोग्राम्ड RFID टैग्स की रीडिंग को ‘कवच’ से सुसज्जित लोकोमोटिव के माध्यम से सत्यापित करने के उद्देश्य से किया गया। ट्रायल के दौरान ‘कवच’ की ऑटोमैटिक ब्रेकिंग प्रणाली को भी असामान्य एवं अप्रत्याशित परिचालन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक परखा गया। इन ट्रायल्स का सफलतापूर्वक संपन्न होना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘कवच’ तकनीक के औपचारिक रोलआउट…
खूंटी में चम्पाई सोरेन ने पेसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा जैसे जल के बिना मछली नहीं रह सकती, वैसे ही जमीन के बिना आदिवासी संस्कृति समाप्त हो जाएगी : चम्पाई सोरेन खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज खूंटी पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय सरना समाज के सदस्यों के साथ पेसा नियमावली समेत आदिवासी समाज से जुड़े कई मुद्दों पर गहन चर्चा की। पेसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि यह नियमावली पूरी तरह से आदिवासी- विरोधी है। उन्होंने कहा कि नियमावली के पहले ही पन्ने पर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर 16 से 18 जनवरी 2026 तक होने जा रही प्रतिष्ठित स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट के 75वें संस्करण की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्ष 1951 में शुरू हुए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को टाटा स्टील के निरंतर सहयोग से नई ऊंचाइयां मिली हैं। प्लैटिनम जुबिली वर्ष में प्रवेश कर चुका यह टूर्नामेंट भारतीय गोल्फ परंपरा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्लैटिनम जुबिली संस्करण का आयोजन बिष्टुपुर स्थित 18-होल बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस बार 250 से अधिक गोल्फर खिताब की दौड़ में शामिल होंगे।…
