नई दिल्ली. घरेलू सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत ने लगातार दूसरे दिन गोता लगाया है. आज देश के अलग-अलग सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,000 से लेकर 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है. भाव में आई इस गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,48,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की गिरावट आने के कारण आज ये चमकीली धातु 2,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…
Author: News Desk
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार के प्रति नए निवेशकों के रुझान में पिछले साल के दौरान गिरावट का रुख नजर आया. साल 2025 में पिछले 6 सालों के दौरान देश में नए डीमैट खातों की संख्या में तुलनात्मक तौर पर सबसे कम बढ़ोतरी दर्ज की गई. साल 2025 के दौरान डीमैट खातों की कुल संख्या 21.59 करोड़ हो गई, जो साल 2024 के अंत में 18.53 करोड़ थी. इस तरह साल 2025 के दौरान नए डीमैट खातों की संख्या में 16.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं साल 2024 के दौरान 4.60 करोड़ नए डीमैट खाते खुले थे. 2024…
सोमनाथ. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्य और आकर्षक ड्रोन शो का आयोजन किया गया. इस अनोखे कार्यक्रम से पवित्र सोमनाथ धाम में उत्सव और आनंद का माहौल बन गया. इस ड्रोन शो में करीब 3000 ड्रोन की मदद से अरब सागर के ऊपर आकाश में रोशनी के सुंदर संयोजन से विभिन्न चित्र उकेरे गए. आकाश में बनते इन प्रकाशमय दृश्यों ने सभी का मन मोह लिया. ड्रोन लाइट के माध्यम से त्रिशूल, ओम, तांडव नृत्य करते भगवान शंकर, वीर हमीरजी, अहिल्याबाई होल्कर, सोमनाथ पर आक्रमण का दृश्य, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वाभिमान पर्व का लोगो और…
जमशेदपुर. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित चेचिस ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है. एक बिना बॉडी वाला अनियंत्रित चेचिस तेज रफ्तार में भुइयांडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल पर सवार दंपति को अपनी…
रांची. राज्य के सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए टेंडर से चिकित्सक बहाल किए जा रहे हैं. इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा पदाधिकारी के 76 अन्य पद के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत एमबीबीएस चिकित्सकों से 30 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. अनुबंध पर नियुक्त होनेवाले चिकित्सक अधिकतम एक लाख दो हजार रुपये मासिक मानदेय का कोट टेंडर में कर सकते हैं. चिकित्सक संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र का चयन करते हुए उसके लिए टेंडर भर सकते हैं. इसमें किसी खास स्वास्थ्य केंद्र के…
लखनऊ. अयोध्या के राम मंदिर में एक 55 साल के कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की. जैसे ही उसने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ लिया. इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा. पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया. वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं. अबु अहद शेख से राम मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की गई कि वो अयोध्या क्यों आया था? उसने जो बयान दिए हैं, उन्हें क्रॉस करने के लिए राम मंदिर…
रांची. झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.. राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज में सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह इलाका राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया. हीं, खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड के कारण सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.. लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई है.. बोकारो में सबसे ज्यादा 6.5 डिग्री…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महीने के अंत में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जाएंगे और वहां ब्रिटेन में सेंट जॉन कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों के साथ संवाद करेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यूरोप दौरे के दौरान वह स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में भी भाग लेने वाले हैं. एक अधिकारी ने बताया ऑक्सफोर्ड में होने वाला यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा ब्रिटेन की व्यापक आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है, जो राज्य द्वारा 18 से 24 जनवरी तक दावोस में आयोजित…
Ranchi. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूर्व प्रक्रिया के तहत करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के आधार पर सत्यापन का कार्य किया जा चुका है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)के.रवि कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुमार ने अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं के सत्यापन को प्राथमिकता देने को कहा. सीईओ ने प्रस्तावित एसआईआर के पूर्व-संशोधन प्रक्रिया की समीक्षा करने के लिए शनिवार को जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और उप चुनाव अधिकारियों के साथ एक बैठक की. उन्होंने कहा…
Jamshedpur.जमशेदपुर केनल क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय 79वां, 80वां और 81वां इंटरनेशनल डॉग शो में शनिवार को दूसरे दिन अलग अलग श्रेणी की प्रतियोगिता हुई. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीगल और लैब्राडोर श्रेणी की प्रतियोगिता के साथ ही ऑल ब्रिड प्वाइंटेड शो आयोजित हुआ. इस दौरान विभिन्न डॉग्स ने अपने हुनर दिखाए. डॉग शो में अंतरराष्ट्रीय जजों की मौजूदगी में डॉग्स की शारीरिक बनावट, अनुशासन और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया गया. प्रतियोगिता के दौरान जंपिंग, विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया. प्रतियोगिता के अंत में बीगल श्रेणी में एमा, लैब्राडोर में रोजा और ऑल…
