जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई। घोषणा के मौके पर जिला कार्यालय…
Author: News Desk
Rourkela. ओडिशा में राउरकेला हवाई पट्टी से करीब नौ किलोमीटर दूर विमान को अचानक आपात स्थिति में उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।इस हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विमान में सवार कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। नौ सीटों वाला यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए रवाना हुआ था। निर्धारित समय के अनुसार इसे दोपहर 1:15 बजे राउरकेला पहुंचना था, लेकिन टेक-ऑफ के…
रांची. झारखंड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. समारोह में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक की नियुक्ति से संबंधित वारंट का वाचन किया. इसके पश्चात राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो,…
रांची. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची ने बेड़ो थाना के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. एसीबी रांची को एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान ने परिवादी के टाटा एलपीटी 14 चक्का ट्रक की यांत्रिक जांच के लिए एमवीआई को प्रतिवेदन भेजने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी. परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन अभियुक्त श्याम नंदन पासवान लगातार…
मुंबई. सोने-चांदी के दाम में आज (9 जनवरी) तेजी रही. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,349 रुपए बढ़कर 1,37,122 रुपए पहुंच गया है. कल यह 1,35,773 रुपए/10g पर था. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 6,982 रुपए बढ़कर 2,42,808 रुपए पर आ गई है. कल इसकी कीमत 2,35,826 रुपए किलो थी. इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी. वहीं, चांदी की कीमत 7 जनवरी को 2,48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी, जो इसके भाव का अब तक का…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एक ई-मेल के जरिए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई. यह ई-मेल लोकभवन के एक अधिकारी को मिला, जिसके बाद तुरंत राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद लोकभवन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं. राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दे दी है. हालात की गंभीरता को देखते…
घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर यूनियन बैंक के पास खड़ी एक खराब हाइवा (डंपर) से स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था. नियम विरुद्ध तरीके से खड़े इस डंपर की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न…
जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं नीरज मिश्रा लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर समाचार संपादक नीरज मिश्र की पुस्तक ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन किया. इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पुस्तक वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का दस्तावेजी और शोधपरक विवरण प्रस्तुत करती है. यह महाकुंभ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करती है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत 63 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वालों में 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं. इस घटनाक्रम को राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिए अहम माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का सचिव मोहन कड़ती भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी के साथ सरेंडर किया. इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था. बड़े कैडर के…
रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए अपने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. रांची महानगर से वरुण साहू को अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा के इस नए संगठनात्मक ढांचे का उद्देश्य राज्य में पार्टी की मजबूत पकड़ बनाना और जनता के बीच अपनी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना बताया गया है. इस घोषणा के अनुसार अन्य जिलों के अध्यक्ष इस प्रकार हैं : रूपेश मंडल – दुमका बंशी यादव – लातेहार विवेकानंद सिंह – हजारीबाग संजीव कुमार बाबला – रामगढ़ रामदेव सिंह भोक्ता – चतरा अमित तिवारी –…
