Author: News Desk

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को झारखंड के लिए शनिवार को पार्टी का राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया, जो प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की निगरानी करेंगे. पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ओराम की नियुक्ति की अधिसूचना साझा की. भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है. अधिसूचना पर भाजपा सांसद के. लक्ष्मण के हस्ताक्षर हैं, जो पार्टी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी…

Read More

Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया. इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं. राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी.जेपीएससी में नियुक्ति प्रक्रिया जून 2023 से आरंभ हुई. एक वर्ष बाद मुख्य परीक्षा ली गयी. इसके 16 माह बाद मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ. जबकि इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के अंदर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. आरक्षित कोटा के 11 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट पर अनारक्षित कैटेगरी में हुआ है. इनमें बीसी वन के छह, बीसी टू के…

Read More

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भी अपने आवासीय कार्यालय में लार्ड मेयर समीर पांडे का स्वागत किया.वे सिडनी के पारामाटा से मेयर हैं. लौह नगरी जमशेदपुर आगमन पर उनका बड़े ही जोश और उत्साह के साथ  स्वागत किया गया. ऑस्ट्रेलिया भ्रमण के दौरान भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंच से समीर पांडे को  बुलाकर बधाई  दिया था और इनका चयन को भारत के लिए गर्व का विषय बताया था. जमशेदपुर आगमन पर लार्ड मेयर समीर पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के राजनीति से संबंधित जानकारी को साझा किया,उन्होंने  कहा कि ऑस्ट्रेलिया में विगत दस वर्षों में भारतीयों का…

Read More

jamshedpur। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संजीव सिन्हा के साथ कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं जिला पदाधिकारियों के…

Read More

JAMSHEDPUR साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। विश्व हिंदी दिवस 2026का थीम था – हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक’।कार्यक्रम का आरंभ हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम के स्वागत भाषण से शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय भाषण के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने वर्तमान में हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वही हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा ने 2026 की विश्व हिंदी दिवस की थीम पर प्रकाश डाला। मौके पर हिंदी विभाग के…

Read More

JAMSHEDPUR देश के कई हिस्सों से आए साहित्यकारों और सुदूर क्षेत्रों से आए साहित्य प्रेमी और युवा श्रोताओं से भरे गोपाल मैदान जमशेदपुर के सभागार में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र की शुरुआत लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप की किताबों, पुस्तकालयों को लेकर चलाई जा रही मुहिम, समुदाय के प्रति उत्तरदायित्व, जीवन-संघर्ष और जीवन उद्देश्यों को लेकर यदुवंश प्रणय से बातचीत से हुई। उन्होंने पहले पुस्तकालय खुलने की कठिनाई, समुदाय का उसको लेकर अविश्वास से लेकर आज झारखंड में 60 पुस्तकालय खुलने तक की यात्रा, किताबों के साथ ही वहां उपलब्ध डिजिटल सूचनाएं झारखंड…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिख कर गत 9 माह से मुख्यालय में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित जमशेदपुर पश्चिम की 6 परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया है। सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि कुल ₹3,62,35,250 लागत की 6 परियोजनाएँ प्रशासनिक स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं। इनमें वार्ड नं-9 जवाहर नगर रोड नं-6 में (कुटकुटडुंगरी, पप्पू दास के घर से उलीडीह खनका तक आरसीसी नाली निर्माण का कार्य अटका पड़ा है जिसकी अनुमानित लागत 71,92,550 रुपये है। पत्र में सरयू राय ने…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा। सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से होगा। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत हुए इस निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परिसर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025. 2027 के अंतर्गत बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन स्मार्ट डिजिटल हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू एवं डीन डॉ. किश्वर आरा तथा शिक्षा विभाग की समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा तथा खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़नेl आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।…

Read More

धनबाद- धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 10.01.26 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 625 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 03,40,000 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों…

Read More