रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण के लिए ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप’ को औपचारिक तरीके से लॉन्च कर दिया. इस पहल का उद्देश्य राज्य के बजट निर्माण में विशेषज्ञों के साथ-साथ आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य की मजबूत नींव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होती है. इसी सोच के तहत राज्य सरकार समावेशी और जनोन्मुखी बजट लागू करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि…
Author: News Desk
जमशेदपुर. केनेल क्लब (JKC) द्वारा शुक्रवार को 79वीं, 80वीं और 81वीं वार्षिक चैंपियनशिप डॉग शो का उद्घाटन किया गया. तीन दिवसीय यह आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक शहर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में होगा. टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है कि टाटा स्टील इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है. इस डॉग शो में चार प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इनमें आज्ञाकारिता परीक्षण (Obedience Trials), लैब्राडोर रिट्रीवर…
पटना. नीतीश कुमार सरकार ने 9 जनवरी को बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. इस क्रम में राज्य के 71 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि जिलों और रेंज स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुए हैं. सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुख्यालय बनाया गया है. पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रीता वर्मा को महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है. एडीजी कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है. इसके साथ ही वे विशेष शाखा के…
जमशेदपुर. अंतर-विभागीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 5 से 6 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में संगठन के विभिन्न विभागों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चैंपियनशिप के दौरान पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और विभागों के बीच मजबूत आपसी सहयोग का परिचय दिया। प्रतिभागिता का संक्षिप्त विवरण इस चैंपियनशिप में कुल 427 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 287 पुरुष और 140 महिलाएं शामिल थीं। ये खिलाड़ी टाटा स्टील के 16 से अधिक डिवीजनों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इतनी बड़ी भागीदारी ने संगठन की मजबूत खेल संस्कृति…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा लाभ राज्य की आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े क्षेत्रों को मिलेगा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :- ================== ★ भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infrastructure Fund) के Setu Bandhan Sub Scheme अन्तर्गत स्वीकृत Construction of ROB in at EP No. 291/27, 291/28 between Daltonganj to…
जमशेदपुर। अमेरिका एवं भारत के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 8 एवं 9 जनवरी 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया और मुसाबनी प्रखंडों का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में न्यूयॉर्क स्थित लाईवलीहुड इम्पैक्ट फंड की सीनियर एडवाइज़र सुश्री हाइडी मैकएनैली(Ms. Heidi McAnnally), द नज इंस्टीट्यूट (The Nudge Institute) के सीईओ श्री अतुल सतीजा, सीडीओ श्री देवदास तथा सीनियर डायरेक्टर श्री जॉन पॉल शामिल थे। इस दौरे का उद्देश्य अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन एप्रोच के अंतर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं उनके जमीनी प्रभाव को समझना था। प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा द नज इंस्टीट्यूट के सहयोग से अल्ट्रा पुअर…
जमशेदपुर। पथ प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक कुल 2.850 किलोमीटर लंबाई के पथ के उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम है। READ MORE :Indian Railways Decision :रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदला, अब ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ से पहचानी जाएगी ट्रेन जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, राइडिंग क्वालिटी में होगा सुधार यह पथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-हाता मार्ग होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी से गुजरते हुए बड़ौदा…
BILASPUR। भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में भारतीय रेल के रेलवे बोर्ड के अनुमोदन से 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर “मूक माटी एक्सप्रेस” कर दिया गया है। यह निर्णय न केवल एक ट्रेन के नाम में बदलाव है, बल्कि इसके माध्यम से मध्य भारत की मिट्टी, संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई पहचान मिली है। ‘मूक माटी’ नाम में निहित धरती और संस्कृति का भाव ‘मूक माटी’ नाम छत्तीसगढ़ और…
Ranchi। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिये आम जनता का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है। सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित उक्त पोर्टल /ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यमों…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला चुनाव…
