Author: News Desk

नई दिल्ली. लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव समेत दूसरे आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर 9 जनवरी को फैसला सुनाएगा. स्पेशल जज विशाल गोगने फैसला सुनाएंगे. इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सभी आरोपितों से संबंधित वेरिफिकेशन रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी. सीबीआई ने कहा था कि इस मामले में 103 आरोपित हैं जिसमें से पांच की मौत हो चुकी है. कोर्ट आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर दो बार 4 दिसंबर और 10 नवंबर, 2025 को फैसला टाल चुका है.…

Read More

जमशेदपुर।ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में आज सुमन मेमोरियल ट्रस्ट, एग्रिको, जमशेदपुर में संस्था द्वारा प्रकाशित कैलेंडर सह पंचांग का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 05:30 बजे हुई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लगभग 125 गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। यह आयोजन मैथिली संस्कृति, परंपरा और पहचान को समर्पित एक विशेष अवसर के रूप में सामने आया। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल, ओडिशा श्री रघुवर दास उपस्थित रहे। उनके साथ ब्रिटिश काउंसलर, सेंट पीटर, बकिंघमशायर श्री शरद कुमार…

Read More

सरायकेला। सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर के योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में जिले एवं राज्य की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, के.सी. नाथ रिसोर्सेज, श्याम स्टील…

Read More

Jamshedpur घाटशिला स्थित जे.सी हाई स्कूल में ‘सुरक्षित एवं सशक्त महिला, सशक्त झारखंड’ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला, अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला ने कहा कि यदि प्रशासनिक पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं समाज के सभी प्रतिनिधि एकजुट होकर जमीनी स्तर पर कार्य करें, तो बाल विवाह, डायन प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर। उप नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा साकची बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आज सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई।  दुकानों और प्रतिष्ठानों की हुई जांच अभियान के दौरान साकची बाजार की विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग और भंडारण के मामलों का संज्ञान लिया गया। नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए प्रशासन…

Read More

BILASPUR दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन दिनांक 08 जनवरी 2026 से दिनांक 14 जनवरी 2026 तक रद्द किया गया है | अतः उपरोक्त अवधि में यात्रियों को इस गाड़ी की सुविधा प्राप्त नहीं होगी |रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है । दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार      रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 दिसम्बर 2025 तक…

Read More

जमशेदपुर। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में बर्मामाइंस क्षेत्र में व्याप्त धूल प्रदूषण, सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही तथा दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग स्थल बनाए जाने के विरोध को लेकर गुरुवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर एवं जीएम आर.के. सिंह की मौजूदगी में समिति के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन ने समिति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कई प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई। बैठक के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बढ़ते धूल प्रदूषण को देखते हुए बेचिंग प्लांट को…

Read More

जमशेदपुर।भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन का कार्यदिनांक 09 जनवरी 2026 से…

Read More

जमशेदपुर।जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से जोड़ने वाली IndiaOne Air की सेवाएं बंद होने की कगार पर हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की RCS (Regional Connectivity Scheme) की वैधता समाप्त होने वाली है। यदि इस योजना को विस्तार नहीं मिला, तो 31 जनवरी 2026 से जमशेदपुर–कोलकाता और 28 फरवरी 2026 से जमशेदपुर–भुवनेश्वर की हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी। RCS स्कीम समाप्ति से बढ़ी चिंता कंपनी के अनुसार, RCS स्कीम के तहत मिलने वाली सहायता समाप्त होने के साथ ही सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा समूह द्वारा दी…

Read More

पटना.  हिजाब विवाद वाली आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद नौकरी जॉइन कर ली है. नुसरत की जॉइनिंग को लेकर अधिकारियों पर भी प्रेशर था, इसलिए उन्होंने सिविल सर्जन के पास ना जाकर सीधे विभाग पहुंचकर जॉइन किया. 20 दिसंबर जॉइनिंग की लास्ट डेट थी. इसे बढ़ाकर 31 दिसबंर किया गया. फिर इसे बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया. मतलब, आज नुसरत के पास जॉइनिंग का आखिरी मौका था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसबंर को आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नुसरत का हिजाब हटाया था. इसके बाद से नुसरत कहां हैं, इसे लेकर किसी के…

Read More