Author: News Desk

मुंबई. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है. उनकी उम्र केवल 49 साल थी. अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे. उन्हें इलाज के लिए माउंट साइनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आया. अनिल अग्रवाल ने बुधवार रात करीब 10 बजे X पर पोस्ट कर बेटे के निधन की जानकारी दी. एक भावुक पोस्ट में बेटे के निधन को जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया. उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे से किए हुए वादे…

Read More

पलामू. नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव पत्नी प्रियंका देवी की हत्या कर शव को दफनाने वाले पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने पलामू कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बिश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बुधवार शाम 5 बजे इसकी पुष्टि की. बताया कि हत्या के आरोपित पति रंजीत मेहता और प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी. बताते चलें कि एक जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाया हुआ…

Read More

रांची. अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष व एदेल सांगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जमुआदाग गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब सोमा मुंडा अपनी बाइक में पत्नी को बैठाकर शाम में खूंटी से जमुआदाग होकर अपने गांव चलागी लौट रहे थे. घटना के बाद बाइक में सवार उनकी पत्नी ऑटो में बैठकर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़े सोमा…

Read More

जमशेदपुर. मानगो से डिमना चौक की ओर आने वाली सड़क पर बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार शाम करीब 5 बजे कार के बोनट के पास से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं. कार में मौजूद यात्री ने समय रहते स्थिति भांप ली और तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और महज दो मिनट के भीतर…

Read More

रांची.  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने थानों में मुंशी के काम के लिए तैनात की गई महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. यह फैसला झारखंड सशस्त्र पुलिस के ADG के कार्यालय से उठाए गए बिंदुओं के आधार पर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को जारी आदेश के तहत झारखंड सशस्त्र पुलिस, आईआरबी, एसआईआरबी, वाहिनियों और जिला बल की महिला आरक्षियों को थानों में मुंशी के काम के लिए लगाया गया था. अब इस आदेश को वापस ले लिया गया है. यह आदेश महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा 31 दिसंबर 2025 को…

Read More

रांची. रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाधरना प्रदर्शन किया. यह धरना रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में नगर निकाय चुनावों में हो रही देरी के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने ईवीएम के माध्यम से शीघ्र चुनाव कराने और दलीय आधार पर चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की. इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रकाश प्रसाद, विधायक नवीन जायसवाल, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मिली है. यहां 26 नक्सली, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं, ने “पूना मार्गेम” पहल के तहत आत्मसमर्पण किया. पुलिस के अनुसार, इनमें से 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था. सुकमा के SP किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के विभिन्न बटालियनों में सक्रिय थे. ये लोग अबूझमाड़, सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा का विषय लाली उर्फ मुचाकी है, जिस पर 10 लाख रुपये…

Read More

नई दिल्ली. आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां कीं. अदालत ने कहा कि पशु प्रेम का मतलब सभी जानवरों से है, लेकिन किसी व्यक्ति के घर या सोसाइटी में जानवर रखना है या नहीं, यह उसका और समुदाय का फैसला होना चाहिए. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता वंदना जैन की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गेटेड कम्युनिटी में कुत्तों को खुला छोड़ना है या नहीं, इसका निर्णय वहां रहने वाले लोग करें. अदालत ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर 90 प्रतिशत लोग इसे बच्चों के लिए…

Read More

26 जनवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा मुख्य समारोह सरायकेला।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर नदिया एग्रीको फार्म, सिनी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नितिश कुमार सिंह, जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त ने की, जबकि मुकेश लुनायत पुलिस अधीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध एवं आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराए जाएं।…

Read More

जमशेदपुर।साकची सब्ज़ी मंडी होलसेल विक्रेता संघ की ओर से बुधवार को दोपहर में डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर साकची सब्ज़ी मंडी से जुड़े थोक विक्रेता संघ के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारा और संगठन की एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। हर साल होता है वनभोज का आयोजन संघ के अध्यक्ष बालबीर मंडल ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का वनभोज और मिलन समारोह आयोजित किया जाता है, ताकि व्यस्त व्यापारिक जीवन के बीच सभी सदस्य एक साथ समय बिता सकें।…

Read More