Author: News Desk

चक्रधरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेलखंडों में जंगली हाथियों की लगातार विचरण के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 7 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक कई मेमू (मुख्य विद्युत मल्टीपल यूनिट) और पैसेंजर (यात्री) ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को रेलवे अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर, चक्रधरपुर, गुआ, राउरकेला और आसपास के वन क्षेत्रों से सटे रेल मार्गों पर हाथियों के झुंड के बार-बार रेल पटरी पर आने की…

Read More

रांची.  झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है. इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. राज्य की…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी 26,150 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका से जुड़े टैरिफ बयानों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया. ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला, जिससे बाजार की गिरावट और गहरी हो गई. सेंसेक्स 376 अंक या 0.44% गिरकर 85,063 पर बंद हुआ. निफ्टी 71 अंक या 0.27% टूटकर 26,178 के स्तर…

Read More

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का पूरा अधिकार और क्षमता है. साथ ही यह उसकी सांविधानिक जिम्मेदारी है कि कोई भी विदेशी नागरिक मतदाता के रूप में दर्ज न हो. आयोग की ओर से वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष यह दलील रखी. पीठ ने उन याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई फिर शुरू की, जिनमें बिहार समेत कई राज्यों में एसआईआर कराने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है. इन…

Read More

JNU Administration on Slogan Controversy: जेएनयू प्रशासन ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त रुख अख्तियार किया है. मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और दोषी छात्रों को तत्काल निष्कासन या निलंबन का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय नवाचार के केंद्र हैं, जिन्हें नफरत की प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा. अनुशासन और संवैधानिक गरिमा बनाए रखना अब प्राथमिकता है. जेएनयू के सबरमती ढाबा वाली वो सड़क जहां प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ गूंजे नारों ने लोकतंत्र की अभिव्यक्ति और मर्यादा के बीच की धुंधली लकीर…

Read More

दुमका. एसटी-एससी केस में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी की मंगलवार को अदालत में पेशी हुई. पेशी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय राजेश सिन्हा के न्यायालय में पेशी हुई. केस में चार्जफ्रेम होना था. अब केस में गवाही होना है. अगली तिथि 5 फरवरी को निर्धारित की गई. मंत्री डॉ अंसारी की पेशी एसटी-एसी केस 06/2023 में हुई. मामला दो मार्च 2023 में दर्ज हुई थी. मंत्री डॉ अंसारी के केस में पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद में मंत्री डॉ…

Read More

रांची. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आईपीएस एवी होमकर विरमित हो गए. इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. एवी होमकर अब सीआरपीएफ में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे. एवी होमकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में रेल आईजी के पद पर कार्यरत थे. 2004 बैच के IPS अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर वर्तमान में झारखंड के रेल आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं. गुजरे 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय के पत्रांक 1-21017/28/2025-IPS.III के जरिये हमकर को CRPF का IG बनाया गया था. वहीं, इसी पत्रांक के आधार पर आज उन्हें…

Read More

रांची. जिले में नागरिक निबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जन्म-मृत्यु निबंधन से जुड़े अधिकारियों के लिए मंगलवार को समाहरणालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपायुक्त भजंत्री ने अधिकारियों को आम लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र 21 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्‍होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. समापन सत्र में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना है. जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम-1969 के तहत प्रत्येक…

Read More

कोलकाता. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों से यह घोषणा पत्र मांगा है कि उनका नाम मतदाता सूची में किसी भी स्थिति में दो स्थानों पर दर्ज नहीं है. आयोग ने इसके लिए तय प्रारूप जारी किया है, जिसे सभी राज्य कर्मचारियों को भरना होगा. आयोग ने साफ किया है कि यदि किसी कर्मचारी का नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी. ऐसे मामलों में कर्मचारी को स्वयं बूथ स्तरीय अधिकारी से संपर्क कर एक स्थान से नाम कटवाना होगा. घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल…

Read More

जमशेदपुर। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से पहली बार प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 09 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय साहित्यिक आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी और जिलेवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। साहित्य, संस्कृति और जनजातीय विरासत पर केंद्रित उत्सव प्रेस वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह साहित्य उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण व प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

Read More