जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित बालू को जब्त किया है। श्यामसुंदरपुर में छापेमारी जिला खनन कार्यालय द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामसुंदरपुर में 05 जनवरी को करीब 10,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बालू का भंडारण बिना किसी वैध…
Author: News Desk
जमशेदपुर। जनता यूनाइटेड दल (जनता यूनाइटेड दल) की उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को महावीर कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। इस बैठक में जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित समिति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 15 जनवरी को नगर निगम कार्यालय घेराव का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जदयू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम द्वारा क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा…
JAMSHEDPUR। झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को मानगो गांधी मैदान स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा…
JAMSHEDPUR। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वर्ष 2019-21, 2020-22 और 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। दीक्षांत समारोह के दौरान डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर, संस्थापक श्रीमती नटराजन के अलावा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एके झा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। विद्यार्थियों को बीएड की डिग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर सरयू राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपको आज से शिक्षकों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार ने जो…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां कामाख्या से लौहनगरीवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की। विधायक पूर्णिमा साहू के साथ उनके पति समाजसेवी ललित दास व उनकी बेटी आराध्या ने भी मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां कामाख्या मंदिर परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक पूर्णिमा साहू व ललित दास का स्वागत भी किया। कामाख्या देवी का मंदिर असम के गुवाहाटी शहर…
नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत ट्रेन संख्या 12101 में ड्यूटी के दौरान उप मुख्य टिकट निरीक्षक (Dy. CTI/NGP) मृणाल चाफले ने दिनेश आर. पांडेय के साथ मिलकर कोच S/1 में दो बच्चों को संदिग्ध अवस्था में पाया। बच्चों की स्थिति को देखते हुए तत्काल सतर्कता बरती गई तथा कोच में उपस्थित यात्रियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों बच्चे कल्याण (महाराष्ट्र) के निवासी हैं बच्चे अपने घर से भागे हुए थे और अत्यंत भयभीत अवस्था में थे और उनके साथ कोई वैध अभिभावक उपस्थित नहीं था। स्थिति की गंभीरता…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे से पानी निकालने के लिए जो नया नाला बनाया जा रहा है, उसकी गहराई और चौड़ाई कम है। इस नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने श्री राय की बातों से सहमति जताई और कहा कि दो-तीन दिनों में सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नए बन रहे नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। दरअसल, श्री राय को मंगलवार को लोगों ने बताया कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की गहराई और ड़ाई कम है।…
hajipur पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज 05.01.2026 को पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया । महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय द्वारा दानापुर के प्लेटफार्म सं.-01 पर सोलर सिस्टम से चलाए जाने के लिए तैयार किए गए कैंपेन कोच का निरीक्षण किया गया । कैंपेन कोच के उपर रूफ टॉप फ्लेक्सिबल सोलर प्लेट…
JAMSHEDPUR। भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक सोमवार को जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा लंबे समय से नगर निगम व नगर परिषद चुनाव को लंबित रखे जाने पर तीखी नाराज़गी जताई गई और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश करार दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 7 जनवरी, बुधवार…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर के सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अंतर्गत सातों मंडल के भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा अधीन क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी…
