Author: News Desk

BILASPUR रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा में वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” उपलब्ध कराई गई है। यह एप्लीकेशन भारतीय रेल से संबंधित विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है। रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित कई आवश्यक रेल सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत अपने विधायक निधि और जिला योजना अनाबद्ध निधि के 2 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाले 38 योजनाओं का शिलान्यास, 26 लाख 32 हजार के लागत से विधायक निधि से पूर्ण हुए 4 योजनाओं का उद्घाटन तथा जिला योजना अनाबद्ध निधि से 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत से डिमना मध्य विद्यालय में 6…

Read More

Jamshedpur भाजपा बिरसानगर मंडल में शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर–3 में जरूरतमंदों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री विद्युत वरण महतो जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारा संकल्प है।…

Read More

JAMSHEDPUR । बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थानीय लोग लंबे समय से धूल प्रदूषण, लगातार लगने वाले सड़क जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की समस्याओं से परेशान हैं। इन गंभीर समस्याओं के समाधान की बजाय टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग बनाए जाने की साजिश से लोगों में भारी आक्रोश है। आज एक बार फिर टाटा स्टील के पदाधिकारी एवं उनके साथ आए कथित असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्गा पूजा मैदान में बड़ी गाड़ियों को खड़ा करने का प्रयास किया गया। इस प्रयास का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध…

Read More

JAMSHEDPUR। बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान को लेकर बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम प्रधान चुनका माड़ी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बागबेड़ा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा में बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य एवं उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायतों के पंचायत सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा ग्रामीणों ने कचरा उठाव के स्थायी समाधान को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। ग्राम सभा में टाटा स्टील द्वारा…

Read More

Adityapur. कुड़मी समाज द्वारा अपनी सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसू परब का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गम्हरिया से आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर के साकची आमबागान तक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों की भारी भागीदारी से सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं पटमदा , बोड़ाम आदि जगहों से भी हजारों की संख्या में आदिवासी कुड़मी समाज के महिला पुरुष ढोल बाजे एवं टुसू , चौड़ल लेकर आम बागान मैदान पहुंचे । डहरे टुसू कार्यक्रम में पूरे कोल्हान क्षेत्र से लोग अपने पारंपरिक वेश भूषा में आए और ढोल–मांदर…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 और 6 जनवरी 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही अभिभावक से अपील भी की गई है. जमशेदपुर में बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची और जमशेदपुर के सभी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. IMD की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया. KG…

Read More

Ranchi. भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने अधिसूचित पेसा नियमों में 1996 के पेसा अधिनियम की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। मुंडा ने कहा कि पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम में यह बताया गया है कि स्व-शासन प्रणाली – जो प्राचीन काल से जारी पारंपरिक कानूनों, धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित है – उसे ‘ग्राम सभा’ कहा जाएगा, जबकि झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए पेसा नियमों में ग्राम सभाओं को परिभाषित करते समय सिर्फ ‘‘परंपराओं’’ का ज़िक्र किया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से…

Read More

Ranchi. झारखंड के 13 जिलों में 6 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें उत्तर पश्चिम जिले गढ़वा पलामू छात्र लातेहार के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…

Read More

Devghar. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के जरिये पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आगमन पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड के देवघर पहुंचे है। इस…

Read More