JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों के बीच सम्पन्न हुआ। वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी। सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें सातों मंडल के भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों ने प्रमुखता से भाग लिया।। वनभोज में करीब पाँच हजार कार्यकर्ताओं ने शुद्ध शाकाहारी व स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों का आनंद…
Author: News Desk
Jamshedpur: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग वीणापाणि पाठशाला के छात्र-छात्राओं का वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बारीडीह स्थित रामार्चा मैदान में आयोजित हुआ. इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया. वनभोज में वीणापाणि पाठशाला के 60 से अधिक बच्चे शामिल हुए.इस दौरान बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया. वीणापाणि पाठशाला के वनभोज कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह, शिक्षक जगबंधु महतो, शिक्षिका दीपिका कुमारी शर्मा और निशा सिंह तथा कार्यालय प्रभारी अशोक…
JAMSHEDPUR। रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2026 के दूसरे दिन आज नेत्र ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ स्व. के. के. सिंह की धर्मपत्नी के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला सिंह, उनकी पुत्री उषा सिंह के साथ छगनलाल दयालजी सन्स के चेयरमैन आश्विन आडेसरा, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आज ऑपरेशन सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदि, डॉ. विवेक केडिया, डॉ.…
Jamshedpur: मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है. इस संबंध में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / अल्पसंख्यक / निजी विद्यालयों में वर्ग नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित किया गया है. सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय…
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने की संभावना है जिसमें उन्होंने कथित आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) घोटाला मामले में उनके और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव तथा 11 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने संबंधी विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी है। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ने इस आदेश को हाल में चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत के सूत्रों के अनुसार, यह मामला पांच जनवरी को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा…
Ranchi. रांची में उधार दिये गए 2.5 लाख रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चारों को शुक्रवार को बुडमू पुलिस थाना क्षेत्र के छप्पर बरवाटोली से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि करीब 30 वर्षीय इबरार अंसारी उर्फ पीयूष की कथित तौर पर हत्या कर दी गई क्योंकि वह लगभग छह महीने पहले समीर अंसारी को उधार दिए गए 2.5 लाख रुपये वापस मांग रहा था. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने…
Jamshedpur. हाता-पोटका मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव के पास एक अनियंत्रित डंपर ने कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर अपने आगे खड़ी कार से जा भिड़ी, जिससे कार सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार ब्रज सुंदर त्रिपाठी समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार को मुसीबत में डाल दिया। घटना उस वक्त हुई जब ब्रज सुंदर त्रिपाठी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर कहीं जा…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीदारु जंगल के समीप एक खेत में 30 दिसंबर को पुआल से ढका अर्द्धनग्न अवस्था में मिले करीब 25 वर्षीय युवती के शव मामले में चाईबासा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जोगीदारु निवासी नीरु/नौरु पुरती…
New Delhi. इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 1,23,724.19 करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,978.60 करोड़ रुपये हो…
रांची। नये साल के आगाज पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची शहर का दौरा करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे…
