Ranchi. झारखंड सरकार ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) (पेसा) अधिनियम के तहत नियमों को अधिसूचित कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पेसा अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार देता है। पंचायती राज विभाग द्वारा शुक्रवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार, इन नियमों का उद्देश्य आदिवासी समुदायों के भूमि, जल, वन संसाधनों, संस्कृति और शासन प्रणाली पर उनके अधिकारों को बहाल करना व उनकी रक्षा करना है। ये नियम आदिवासी ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करते हैं। झारखंड मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष 23 दिसंबर को नियमों…
Author: News Desk
Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम दिखाई देती थी। हाल के कई महीनों से…
Ranchi. न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. विधि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, आठ जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के पद छोड़ने के बाद न्यायमूर्ति सोनाक कार्यभार संभालेंगे. न्यायमूर्ति सोनाक वर्तमान में मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश पिछले महीने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी. कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के प्रमुखों के रूप में चार अन्य न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश की थी. न्यायमूर्ति सोनाक को 21 जून, 2013 को मुंबई उच्च…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग गांवों में एक हाथी ने बृहस्पतिवार देर रात तीन लोगों को कुचलकर मार डाला. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चाईबासा के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आदित्य नारायण ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि ये घटनाएं रोरो वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में हुईं. उन्होंने कहा कि हाथी का पता लगाने और ग्रामीणों को उन क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किया गया है, जहां हाथी अक्सर आता-जाता है. नारायण ने बताया, “हाथी अपने झुंड से भटक गया…
Ranchi. झारखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार को बरहेट-बड़हरवा मुख्य सड़क पर एक ऑटोरिक्शा और एक तेल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक स्कूली छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई। बड़हरवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि ऑटोरिक्शा बरहेट से बड़हरवा जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई. एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान समरा साह (30), रंदानी…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने अपने संयुक्त उपक्रम टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीबीएसपीएल) का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है। 1100 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ यह सौदा औपचारिक रूप से पूरा हो गया। इसके साथ ही टीबीएसपीएल अब टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। इस अधिग्रहण के तहत टाटा स्टील ने ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स से 10 रुपये अंकित मूल्य वाले लगभग 43.29 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इससे पहले टीबीएसपीएल टाटा स्टील और ब्लूस्कोप स्टील लिमिटेड के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम था। यह लेनदेन 12 नवंबर 2025 को किए गए शेयर खरीद…
JAMSHEDPUR। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा पुश्तैनी जमीन पर अवैध दखल, जमीन विवाद, स्वास्थ्य समस्या, मुख्य सड़क पर पार्किंग, स्कूल फीस में रियायत, चारदिवारी पर आपत्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा । उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित…
JAMSHEDPUR। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने दो दिवसीय विंटर स्टडी टूर के समापन अवसर पर समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक संरचना, औद्योगिक विकास, जनजातीय बहुल क्षेत्र में प्रशासनिक चुनौतियों, नवाचार आधारित शासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर का प्रशासनिक अनुभव नीति निर्माण की नींव होता है और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण अधिकारियों को जमीनी वास्तविकताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…
JAMSHEDPUR । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पेसा नियमावली मामले का अनावश्यक रूप से राजनीतिकरण किया जा रहा है। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि सरकार और विपक्ष की ओर से इस बारे में आ रही प्रतिक्रियाएं राजनीति से प्रेरित प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम पारित होने के कई वर्षों तक पेसा नियमावली नहीं बन पाने के कारण जो असमंजस की स्थिति बनी थी, वह स्थिति वर्तमान सरकार द्वारा पेसा नियमावली बना देने सेे समाप्त हो गयी है। अब प्रावधान सिर्फ इतना ही करना है कि राज्य सरकार…
JAMSHEDPUR : भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया। महाराज जी की वाणी ने श्रोताओं के हृदय, मन और आत्मा को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह…
