JAMSHEDPUR। जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से शुक्रवार को मिला और मानगो नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में आरक्षण व्यवस्था एवं जाति प्रमाण पत्र आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ने वाले पात्र अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इसे समय से जारी करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, मानगो क्षेत्र में हो रही अत्यधिक ट्रैफिक जाँच पर पुनर्विचार करना चाहिए।…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित रविवार, 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरी कर ली हैं। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के साथ शहर की सड़कों पर भक्ति रस बिखेरते हुए निकलेगा और इसका समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य स्वागत के साथ होगा। शुक्रवार को नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनौपचारिक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अगुवाई में आयोजित की…
BILASPUR नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अभिनव, प्रगतिशील एवं सराहनीय पहल की गई है । इस पहल के अंतर्गत बिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में दिनांक 01 जनवरी 2026 से टिकट जांच एवं निगरानी का दायित्व महिला टिकट चेकिंग स्टाफ को सौंपा गया है । यह नई एवं अभिनव पहल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रारंभ की गई है। इस प्रयोग का उद्देश्य न केवल टिकट जांच…
JAMSHEDPUR । मानगो स्थित गोकुल नगर निवासी जीत महतो की मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर बिद्युत बरण महतो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद महतो ने साफ शब्दों में कहा कि जीत महतो की मृत्यु स्वाभाविक नहीं है, बल्कि पुलिस हिरासत में हुई प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद बिद्युत बरण महतो आज शाम गोकुल नगर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक की मां पूजा महतो ने जिस तरह…
Jamshedpur. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पद संभालने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित निर्णय लेने की सलाह दी. उपायुक्त ने विशेष रूप से जनसुविधा से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ रख-रखाव तथा अनुमंडल क्षेत्र…
Adityapur. आदित्यपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. घटना पोल संख्या 258/22-24 के पास की है, जहां एक पुरुष का नग्न धड़ रेल पटरी के किनारे पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर शरीर से अलग कुछ दूरी पर मिला. शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे…
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और कुछ राजनीतिक दलों पर पेसा कानून की आड़ में आदिवासी पहचान को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और पहचान प्राचीन सनातन मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है, जो सदियों से उनकी सामाजिक संरचना, स्वशासन व्यवस्था और जीवन पद्धति की मजबूत नींव रही है. शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार और कुछ राजनीतिक दल वोटबैंक की राजनीति और विदेशी धर्मों…
New Delhi एनएचएआइ ने एक फरवरी से नयी कार, जीप और वैन के फास्टैग जारी करने के लिए अनिवार्य केवाईवी प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य जनता की सुविधा बढ़ाना और फास्टैग सक्रिय होने के बाद राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को होने वाली परेशानियों को खत्म करना है. एनएचएआई ने कहा कि यह बदलाव लाखों आम सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए राहत लेकर आयेगा. पहले फास्टैग सक्रिय होने के बाद वाहन पहचान (केवाइवी) प्रक्रिया के कारण उन्हें असुविधा और देरी का सामना करना पड़ता था, भले ही उनके पास सभी वैध वाहन दस्तावेज मौजूद हों. एनएचएआई ने बताया कि पहले…
New Delhi. देशभर में पिछले साल कुल 45.5 लाख यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई जो एक साल पहले के 43.05 लाख वाहनों से छह प्रतिशत अधिक है. वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में जीएसटी दरों में कटौती से वाहनों की बिक्री में आई तेजी का इसमें खास योगदान रहा. गुजरे साल की वाहन बिक्री में आई तेजी की अगुवाई दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने की जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और स्कोडा ऑटो इंडिया की रिकॉर्ड बिक्री ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई. इस साल की एक खास बात यह रही कि…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार शुरुआती कारोबारी में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.19 अंक चढ़कर 85,346.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 55.8 अंक की बढ़त के साथ 26,202.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. वहीं आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
