Author: News Desk

JAMSHEDPUR । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के शुभारंभ के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, एमवीआई व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके…

Read More

JAMSHEDPUR। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 प्रशिक्षु अधिकारी Winter Study Tour के तहत दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जमशेदपुर पहुंचे। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को उद्योग, वाणिज्य, वित्तीय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, संसाधन प्रबंधन एवं क्षेत्रीय विकास की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने टाटा स्टील प्लांट का भ्रमण कर औद्योगिक उत्पादन, आधुनिक तकनीक, संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने पी. एन. बोस मेमोरियल, ट्राइबल कल्चर सेंटर का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक संरचना की जानकारी दी गई। वहीं…

Read More

RAIL NEWS। रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए घोषणा की कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच संचालित होगी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सभी ट्रायल, परीक्षण और प्रमाणन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। जनवरी माह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेल, देश और…

Read More

Kharsawan. खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह गुवा गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया गया, उसी तर्ज पर खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए वीर सपूतों की पहचान की जाएगी और अगले वर्ष इसी मंच से उन्हें सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद वेदी पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए यह नया साल और जश्न का दिन…

Read More

New Delhi. नया साल आम लोगों और कारोबारियों के लिए मिली-जुली खबर लेकर आया है. एक तरफ पाइप से मिलने वाली नेचुरल कुकिंग गैस सस्ती हुई है, तो दूसरी तरफ कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) महंगा हो गया है. महानगरों में सिलेंडर की कीमत में 100-115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो बीते 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अप्रैल 2025 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है.कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं की लागत बढ़ जाएगी. ऐसे में वे आने…

Read More

New Delhi. तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर एक फरवरी से लागू होंगे. सरकार ने यह जानकारी दी. तंबाकू और पान मसाला पर लगने वाले नए कर, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अतिरिक्त होंगे. ये उस क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे जो वर्तमान में ऐसे ‘‘हानिकारक उत्पादों’’ पर लगाया जा रहा है.सरकारी अधिसूचना के अनुसार, एक फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इसी तरह के उत्पादों पर 40 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा जबकि ‘बीड़ी’ पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा. इसके अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध मौत हो गई. मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है. युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. परिजनो का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को हिरासत में लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी नोटिस या…

Read More

Bhuvaneshvar. भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित रहीं. एक हवाई अड्डा अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा और कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. बीपीआईए के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया कि विमान परिचालन के लिए दृष्यता लगभग 550 मीटर होनी चाहिए. आज सुबह करीब साढ़े छह बजे दृष्यता गिरकर 50 मीटर रह गयी, जिसके कारण पांच…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार साल 2050 तक झारखंड को एक समृद्ध, न्यायपूर्ण राज्य बनाने और सतत प्रगति की राह पर ले जाने के संकल्प के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसी नीतियों और योजनाओं पर जोर दे रही है, जिनके केंद्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकार व सम्मान…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने ‘विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर जागरुकता फैलाने और कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए जनवरी में एक अभियान शुरू करने का बुधवार को फैसला लिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी 8 से 10 जनवरी तक राज्य में मंडल स्तर (भाजपा की संगठनात्मक इकाई) पर बैठकें और संगोष्ठियां आयोजित करेगी. भाजपा की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,पार्टी कार्यकर्ता नए…

Read More