Author: News Desk

Jamshedpur:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के निर्गमन में हो रही…

Read More

JAMSHEDPUR:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को अधिक सुचारू, सटीक एवं प्रभावी बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों में मतदाता सूची की मैपिंग में सुधार के लिए बेहतर आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य में लगे सभी कर्मियों को अगले एक सप्ताह तक विशेष फोकस के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों…

Read More

सरायकेला–खरसावाँ:शहीद दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को खरसावाँ स्थित शहीद स्थल में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आरसीडी गेस्ट हाउस में उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार लूणायत की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुपालन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्था एवं विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रातः 06:00 बजे…

Read More

Hazaribagh. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की खबर है. इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है और राज्य की हाई सिक्योरिटी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों कैदी किस आपराधिक मामले में सजा काट रहे थे या विचाराधीन कैदी थे. इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

Read More

Bokaro. बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 के स्ट्रीट पांच स्थित एक झोपड़ी में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. कर्ज के दबाव में एक दंपती ने पहले अपने दो वर्षीय मासूम बेटे की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर निवासी 37 वर्षीय कुंदन कुमार तिवारी, उसकी पत्नी रेखा देवी (33) और दो वर्षीय पुत्र श्रेयांश के रूप…

Read More

Ranchi/Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में नववर्ष समारोह से पहले राजधानी रांची सहित राज्य भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नव वर्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बांधों, नदियों, जलाशयों, दशम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, हुंडरू जलप्रपात और पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों, पार्कों और चिड़ियाघरों में एकत्र होने की उम्मीद है. रांची के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने कहा, ‘नए साल के जश्न को देखते हुए शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी पुलिस थानों के…

Read More

Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन तक घने कोहरे की आशंका को देखते हुए बुधवार को ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए घने कोहरे का ‘येलो’ (सावधान रहने का) अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे तक गिरिडीह और देवघर सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के…

Read More

Giridih. भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को गिरिडीह में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी की टीम ने बोड़ो स्थित टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम को पूरी तरह से सील कर दिया है. यह कार्रवाई निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई है. इस अचानक हुई कार्रवाई से गिरिडीह के प्रशासनिक और व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है. अवैध कमाई के निवेश का शक जांच एजेंसियों के मुताबिक, निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे पर अपने पद…

Read More

New Delhi. खाद्य एवं पेय पदार्थों की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो और स्विगी ने नए साल की पूर्व संध्या पर ‘गिग’ कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अपने ‘डिलीवरी पार्टनर्स’ को अधिक भुततान की पेशकश की है. ‘गिग’ कर्मचारी काम के आधार पर भुगतान पाने वाले कर्मचारियों को कहा जाता है। ये अकसर ऑनलाइन आपूर्ति मंचों के लिए काम करते हैं. तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (आईएफएटी) ने दावा किया कि बेहतर भुगतान और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर लाखों श्रमिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते तीन महत्वपूर्ण रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनों की शुरू करने का निर्णय लिया है. 68137 टाटानगर–चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से खुलेगी और रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा–टाटानगर मेमू चाईबासा से तड़के 03:20 बजे खुलेगी और सुबह 05:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों रोज चलेंगी. ट्रेन संख्या 68128 टाटानगर–चाकुलिया मेमू टाटानगर से सुबह 11:00 बजे खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी. यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी. ट्रेन नंबर 68127 चाकुलिया–टाटानगर मेमू चाकुलिया से दिन के 3:00 बजे खुलेगी और शाम 5:00…

Read More