RANCHI। रांची रेलवे स्टेशन पर चल रहे एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के मद्देनज़र दो प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पटना–रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं गोड्डा–रांची–गोड्डा एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारंभ निर्धारित अवधि के लिए रांची के बजाय नामकोम स्टेशन से किया जाएगा। किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर रेलवे के अनुसार— गाड़ी संख्या 12365/12366 पटना–रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18620/18619 गोड्डा–रांची–गोड्डा एक्सप्रेस इन दोनों ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक परिवर्तित रहेगा। रांची के बजाय नामकोम से होगा संचालन इस अवधि के दौरान उपरोक्त दोनों…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी मंडल के बजरंगनगर एवं सीतारामडेरा मंडल के भुइयांडीह बाबूघाट के समीप सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल भेंट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित लोगों को कूपन देकर उन्हें ससम्मान कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से उन्हें…
Ranchi: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर नियुक्ति पत्र वितरण किया. मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में 1910 सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. इनमें से 26 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए. शेष अभ्यर्थियों को विभागीय स्तर पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह में बिना नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परीक्षा हो रहा है झारखंड में क्वेश्चन पेपर लीक हो रहा है नेपाल में, गजबे है.…
Ranchi. पूर्व सीएम रघुवर दास ने पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम की नियमावली पर कई सवाल खड़े किए हैं. मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट स्तर पर नियमावली बनाकर आदिवासी समाज को केवल ‘लॉलीपॉप’ दिखाने और उनकी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है. पेसा कानून का उद्देश्य आदिवासी रूढ़िवादी व्यवस्था को समाप्त करना नहीं, बल्कि उसे कानूनी संरक्षण देकर और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि आदिवासी समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक न्याय प्रणाली और प्राकृतिक संसाधनों पर अपना अधिकार बनाए रख सकें. राज्य सरकार की ओर से…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें उसके समक्ष पेश होने वाले वकीलों द्वारा दलीलों और लिखित निवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है. इस कदम का उद्देश्य न्यायालय के कामकाज में सुगमता और न्याय मुहैया कराने की व्यवस्था में तेजी लाना है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने सोमवार को एक परिपत्र जारी किया, जिसमें सभी मामलों में मौखिक दलीलें प्रस्तुत करने की समयसीमा का पालन करने के लिए एसओपी तय की गई है. तत्काल प्रभाव से लागू इस एसओपी में कहा गया है, “वरिष्ठ…
Jamshedpur. झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही. गुमला की स्थिति शिमला जैसी रही. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में दिन में भी कनकनी महसूस होती रही. दिन में भी कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. खूंटी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा,अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में…
Gumla.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए मंगलवार को शिक्षित व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समुदाय के समावेशी विकास के लिए काम कर रही है, ताकि विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. मुर्मू ने झारखंड के गुमला जिले में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक यात्रा (अंतरराज्यीय लोक सांस्कृतिक सभा) को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस समागम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के आदिवासी समुदायों के…
Ranchi. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुमला दौरे के पूर्व आज सुबह लोकभवन रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उनसे…
Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रह सकती है. जमशेदपुर में ठंड ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं. मंगलवार को शहर घने कोहरे की आगोश में रहा और दिन चढ़ने पर भी लोग धूप के लिए तरसते नजर आए. साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच होने वाला है. मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह…
Dhaka. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया, सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के ढाका में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में जिया के योगदान को हमेशा…
