Ranchi. झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है. अभी वह प्रभारी डीजीपी थी. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है. उल्लेखनीय है कि सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन व नियुक्ति के लिए आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया था. उसी आदेश के तहत तदाशा मिश्रा की नियुक्ति डीजीपी…
Author: News Desk
New Delhi. रेल मंत्रालय 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की खरीद और किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा. फिलहाल, यह रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ प्रदान करता है. इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर प्रणाली में आवश्यक बदलाव करने के लिए पत्र भेजा गया. पत्र में कहा गया, डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से…
Dhaka. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे की नमाज बुधवार अपराह्न दो बजे होगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार सहित कई गणमान्य व्यक्ति जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जयशंकर अंतिम संस्कार में भारत सरकार और भारतीय जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे और इसके लिए वह बुधवार को ढाका जाएंगे. मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने मंगलवार को बताया था कि जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उनका ताबूत संसद के ‘साउथ प्लाजा’ के बजाय…
Mumbai. घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स पांच सत्र की गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 अंक पर पहुंच गया. वहीं, चार सत्र की गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 89.15 अंक की बढ़त के साथ 26,028 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. हालांकि बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में…
● सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई नेताओं ने किया संबोधित जमशेदपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मंगलवार को भाजपा ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिमी, जुगसलाई एवं पूर्वी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान व उनके सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पश्चिमी विधानसभा के स्टील हाउस में आयोजित अटल…
जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर के लिए यह क्षण अत्यंत खुशी, गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। पार्क की बाघिन मेघना ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। लंबे समय बाद चिड़ियाघर में बाघ शावकों का जन्म होने से पूरे चिड़ियाघर परिवार और वन्यजीव प्रेमियों में प्रसन्नता का माहौल है। 27 नवंबर को हुआ प्रसव जानकारी के अनुसार, बाघिन मेघना ने 27 नवंबर 2025 को दिन के समय दो शावकों को जन्म दिया। हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और मां व शावकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए…
जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। विभिन्न समस्याओं को रखा गया उपायुक्त के समक्ष जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा पेंशन भुगतान में विलंब, रैयती जमीन पर मंदिर निर्माण, विद्यालय स्थानांतरण, राशन कार्ड से संबंधित दिक्कतें, जमीन विवाद, अवैध कब्जा, मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग, वाटर पंप स्थापना, आर्म्स लाइसेंस, घरेलू…
जमशेदपुर। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से वृद्ध, निराश्रित, असहाय एवं अन्य योग्य लाभुकों के बीच लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि ठंड के कारण किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। समयबद्ध कंबल वितरण के निर्देश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी), सीओ (अंचल अधिकारी) एवं नगर निकाय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से कंबल पहुंचाया जाए। उन्होंने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा थानों में दर्ज आपराधिक कांडों के अनुसंधान के क्रम में प्रभावित होकर निर्णय लेने तथा कानून के प्रावधानों की अनदेखी करने की सूचनाएं चिंताजनक हैं. कतिपय मामलों में ठोस प्रमाण नहीं होने के बावजूद आरोपों को सिद्ध करार देने तथा कतिपय मामलों में ठोस प्रमाण होने के बावजूद महीनों तक कांड दर्ज नहीं करने के उदाहरण सामने आए हैं. यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों को अनुसंधानकर्ताओं की ऐसी प्रवृति को निरुत्साहित करना चाहिए तथा इसपर लगाम लगाना चाहिए.…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सुश्री सविता कच्छप ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सुश्री सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने हेतु राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष सुश्री सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी…
